🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

2023 का चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा चेहरे पर नहीं : पवन खेड़ा

👤
prativad
👁 1118 व्यूज
📍 भोपाल
2023 का चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा चेहरे पर नहीं : पवन खेड़ा
23 मई 2023। मंगलवार को अखिल भारती कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत भोपाल आए। उन्होंने यहां पर कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारी और नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पवन खेड़ा और सुप्रीया श्रीनेत ने मीडिया को संबोधित किया। सीएम के चेहरे पर पवन खेड़ा ने कहा कि 2023 का चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा चेहरे पर नहीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार चेहरा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब एमपी सरकार खरीदी हुई नहीं होगी।



पवन खेड़ा और सुप्रीया श्रीनेत ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, कानून व्यवस्था और एसटी-एससी वर्ग पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों के साथ चुनाव में जाएंगे। इन मुद्दों पर 18 साल से प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार से जवाब मांगेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में मुद्दों पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति सम्मान योजना में 1500 रुपए प्रतिमाह देने, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली और 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट हाफ करने का वादा अपने वचन पत्र में दिया है। इसको पूरा करने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।

बीजेपी की दी चुनौती
सिख दंगों को लेकर कमलनाथ पर भाजपा के आरोपों पर खेड़ा ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर है तो लेकर भाजपा नेता। नानावटी कमीशन की रिपोर्टिंग लेकर आएं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कितने लोग उसमें शामिल हुए यह भी बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा को आगामी चुनाव में हार दिख रही है। इसलिए मुद्दों से भटका रही है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.comए MP Breaking

Tags :