🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्या डिफॉल्टर होने के करीब है सुपरपावर अमेरिका ?

👤
prativad
👁 3225 व्यूज
📍 भोपाल
क्या डिफॉल्टर होने के करीब है सुपरपावर अमेरिका ?
25 मई 2023। आपको याद होगा साल 1923 में अचानक ही अमरीका शेयर बाज़ार चढ़ना शुरू हुआ और 1929 तक लगातार ऐसा ही होता रहा लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि शेयर बाज़ार गड़बड़ाने लगा और अंततः 24 अक्टूबर 1929 को एक दिन मे ही शेयर बाज़ार से क़रीब पाँच अरब डॉलर का सफ़ाया हो गया। उसके बाद अगले दिन भी बाज़ार का गिरना जारी रहा और 29 अक्टूबर 1929 को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज 14 अरब डॉलर के नुकसान के साथ ही बिखर गया और इसने दूसरे विश्व युद्ध तक पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। इसी वजह से 29 अक्टूबर 1929 के दिन मंगलवार को आर्थिक मंदी के इतिहास में 'ब्लैक ट्यूज़डे' की संज्ञा दी गयी।

अब एक बार फिर हर तरफ युद्ध को भड़काए रखने के लिए अमेरिका कभी पाकिस्तान तो कभी यूक्रेन को अरबों रुपए की ऐड दे चुके हैं जिससे आज उनका आर्थिक ढाँचा फिर से एक बार गिरने के कगार पर पहुंच चूका है। अभी हाल ही में अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने माना है कि जून 2023 तक उनका देश अमेरिका डिफॉल्टर हो सकता है क्योंकि उनके पास कैश बहुत ही कम बचा है। अगर मैं अपने भारतीय जनता को समझाना चाहू तो आप ऐसे देखिये कि इस वक़्त अमेरिका के पास 57 अरब डॉलर कैश बचा है जोकि भारतीय व्यापारी गौतम अडानी की 64.2 अरब डॉलर से भी कम है। क्योंकि आज हर रोज अमेरिका को 1.3 अरब डॉलर इंटरेस्ट चुकाना पड़ रहा है।
(मीडिया सोर्स - ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अमेरिका को रोजाना 1.3 अरब डॉलर इंटरेस्ट के रूप में देने पड़ रहे हैं। देश में अब इस संकट का असर दिखने लगा है। मंगलवार को पहली बार अमेरिकी शेयर बाजार ने इस संकट पर रिएक्ट किया और चार घंटे में ही अपने 400 अरब डॉलर स्वाहा हो गए। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने चेतावनी दी है कि अगर इस संकट का समाधान नहीं किया गया तो एक जून को देश डिफॉल्टर बन जाएगा।)

हालांकि आज भी दुनियाभर में व्यापारी निवेश के लिए अमेरिका को सुरक्षित मानते रहें हैं लेकिन अगर अब वो डिफाल्ट हुआ तब देश के लिए ये बहुत घातक साबित होगा। अगर ऐसा हुआ तब अमेरिका में लगभग 80 लाख नौकरियां खतरे में पड़ जाएगी और अमरीकी स्टॉक मार्किट बुरी तरह प्रभावित होगा। जहां एक तरफ जीडीपी गिरेगी वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी भी बेहताशा बढ़ जाएगी। अभी भी 50 से ज्यादा कम्पनीज़ अमेरिका में दिवालिया होने की तरफ बढ़ रहीं हैं और अमेरिकी बैंक पहले ही एक के बाद एक डिफाल्ट हो रहे हैं। अब लगता है 1929 जैसी ही परिस्थिति एक बार फिर नज़र आ रहीं हैं और अगर ऐसा हुआ तब अकेले अमरीका ही नहीं पूरा विश्व इस आर्थिक मंदी की चपेट में आएगा।

Copyright Manu Chaudhary & Media Source
Tags :