🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

दिग्वियजय सिंह कार्यकर्ताओं पर खीझेते हुए बोलें कांग्रेस जाए भाड़ में

👤
prativad
👁 1155 व्यूज
📍 खंडवा
दिग्वियजय सिंह कार्यकर्ताओं पर खीझेते हुए बोलें कांग्रेस जाए भाड़ में
27 मई 2023। दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। खंडवा में दिग्विजय सिंह ने संगठन की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कह दिया कि कांग्रेस जाए भाड़ में। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते हर जगह दिग्विजय सिंह के इस बयान की ही चर्चा होने लगी। दिग्विजय सिंह कांग्रेस की कमजोर सीटों को मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनाव के पहले लगातार बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह खंडवा पहुंचे थे और यहां पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह पवार ने यहां पर विरोध जता दिया। दरअसल विधानसभा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुंदन मालवीय के बोलने के दौरान ही विरोध हो गया, विरोध बढ़ता हुआ देख दिग्विजय सिंह नाराज हो गए और यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भड़क गए और बोले कि कांग्रेस जाए भाड़ में। इसके तुरंत बाद ही बोले आप जिस तरह से कर रहे हैं। यहां दिग्विजय सिंह मोबाइल के माध्यम से वीडियो बना रहे हैं कुछ लोगों पर भी चिल्लाते हुए नजर आए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सब को बोलने का मौका दो, सब को बोलने दो, रात भर बोलो लेकिन कांग्रेस जाए भाड़ में।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :