28 मई 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिनों से दिल्ली प्रवास पर हैं। वहीं से उन्होंने प्रदेश के कुछ नागरिकों से मोबाइल फोन से चर्चा कर समस्या का समाधान कराया।
श्योपुर जिले के वीरपुर के पंकज शर्मा ने सीसी रोड के निर्माण के संबंध में शिकायत की थी। इसमें दोषी पाए गए ठेकेदार को दंडित करने के साथ मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया।
मुरैना जिले के हीरा सिंह धाकड़ ने शिकायत की थी कि एक वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से दो माह तक तो पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन फिर बंद हो गई। वर्तमान में भी जल-प्रदाय नहीं हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए तो विभागीय अमला गांव पहुंचा और जल आपूर्ति शुरू करवाई। विजयपुर के रामनाथ वर्मा, अररोद बरसोना के दिलीप की बिजली आपूर्ति और हीरापुर के दिनेश कुमार की नाली व सफाई व्यवस्था की शिकायत भी मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर सुनी और समाधान करवाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल पर सुनीं समस्याएं, ठेकेदार को दी सजा
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 903
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















