🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

सोनिया गांधी ने किस हैसियत से छत्तीसगढ़ विधानसभा का भूमिपूजन किया - विधानसभा अध्यक्ष

👤
prativad
👁 981 व्यूज
📍 भोपाल
सोनिया गांधी ने किस हैसियत से छत्तीसगढ़ विधानसभा का भूमिपूजन किया - विधानसभा अध्यक्ष
28 मई 2023। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को दमोह में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस को जवाब दिया है। उन्होंने पूछा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत भूमिपूजन किया था।

बता दें कि गिरीश गौतम मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जब उनसे संसद के लोकार्पण पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर सवाल किया तो गौतम ने कहा कि जो लोग संसद का विरोध कर रहे हैं, उनसे पूछो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत भूमिपूजन किया था। आज राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस के मन में जो प्रेम उमड़ा है, पांच महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव के समय किन शब्दों का उपयोग किया, कैसी भाषा और बोली बोली गई। ये लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध के नाम पर ऐसा कर रहे हैं।

गौतम ने कहा कि राष्ट्रपति को बुलाते तो कहते मोदी क्यों नहीं आए और मोदी को बुला लिया तो कह रहे हैं कि राष्ट्रपति क्यों नहीं आए। जहां तक सेंगोल का सवाल है उसको छिपाने का प्रयास नहीं करेंगे। सत्ता हस्तांतरण में जवाहरलाल नेहरू के हाथों में उन्हीं महात्माओं के द्वारा दिया गया था। जिसे छिपाने का काम कांग्रेस कर रही है। इतिहास के तथ्यों को छिपा नहीं सकते। वह बार-बार सामने आएगा और बच्चों को पढ़ने मिलेगा। कितना इतिहास छिपाया। देश के क्रांतिकारियों का इतिहास छिपाने का 75 साल के भीतर कांग्रेस ने किया है। क्यों अरुण देव को महान लिखते हो महाराणा प्रताप क्यों नहीं लिखा गया। यह प्रश्न इनसे पूछा जाए आज जो ये लोग विरोध करने वाले हैं ये उसी मानसिकता के लोग हैं। जो चाहते हैं कि उसी इतिहास को बना रहने दिया जाए।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :