🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

प्रदेश में होगी आयुष विवि की स्थापना, संचालनालय द्वारा पुष्टि, रंग लाई इंदौर के डॉ. द्विवेदी की कोशिशें

👤
prativad
👁 1652 व्यूज
📍 भोपाल
प्रदेश में होगी आयुष विवि की स्थापना, संचालनालय द्वारा पुष्टि, रंग लाई इंदौर के डॉ. द्विवेदी की कोशिशें
1 जून 2023। मध्यप्रदेश में जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय मध्यप्रदेश संचालनालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर आयुष विवि शुरू किए जाने की पुष्टि कर दी है। इस संबंध में 25 मई 2023 को जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में आयुष विवि प्रारंभ करने की कार्यवाई शुरू की जा चुकी है।

उक्त जानकारी भारत शासन के आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने दी। वो लंबे समय से प्रदेश में आयुष विवि शुरू करने की कोशिशें कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि यह विवि इंदौर में स्थापित हो क्योंकि प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में चिकित्सा और इंजीनियरिंग से जुड़े विश्वविद्यालय पहले से ही स्थापित हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों के शहर और मध्यप्रदेश की व्यावसायिक एवं शैक्षणिक राजधानी, माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना श्रेयस्कर एवं हितकर होगा।

सांसद, मंत्री और विधायक भी प्रयासरत : डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना को संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर तथा विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा भी आयुष विभाग (मप्र शासन) को पत्र लिखा जा चुका है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी भी मुख्यमंत्री से कई बार चर्चा कर चुके हैं। डॉ. द्विवेदी स्वयं भी राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों से इस बारे में लगातार चर्चारत रहे हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :