🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

134 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी 42 अंकों की तेजी !

👤
Admin
👁 24041 व्यूज
📍 1
134 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी 42 अंकों की तेजी !
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 133.85 अंकों की तेजी के साथ 27,278.76 पर और निफ्टी 42.35 अंकों की तेजी के साथ 8,370.70 पर बंद हुआ.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 169.53 अंकों की तेजी के साथ 27,314.44 पर खुला और 133.85 अंकों या 0.49 फीसदी तेजी के साथ 27,278.76 पर बंद हुआ.



तेजी के साथ खुले थे सेंसेक्स और निफ्टी

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,385.66 के ऊपरी और 27,251.06 के निचले स्तर को छुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 48.4 अंकों की तेजी के साथ 8,376.75 पर खुला और 42.35 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 8,370.70 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,398.45 के ऊपरी और 8,364.70 के निचले स्तर को छुआ.



मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी

बीएसई के मिडकैप में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई. मिडकैप 69.07 अंकों की तेजी के साथ 11,926.63 पर और स्मॉलकैप 120.41 अंकों की तेजी के साथ 12,005.84 पर बंद हुआ. बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही.



बीएसई के एक सेक्टर में गिरावट

रियल्टी (2.20 फीसदी), धातु (1.67 फीसदी), ऊर्जा (1.67 फीसदी), तेल और गैस (1.56 फीसदी) और औद्योगिक (1.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.32 फीसदी) में गिरावट देखी गई
Tags :