🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कैबिनेट की बैठक: मप्र में तबादलों से रोक हटी, छात्र छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी

👤
prativad
👁 982 व्यूज
📍 भोपाल
कैबिनेट की बैठक: मप्र में तबादलों से रोक हटी, छात्र छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी
14 जून 2023। हायर सेकेंडरी स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी, प्रदेश में इस साल 9000 स्टूडेंट को ई स्कूटी दी जाएगी। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शिवराज सरकार ने स्कूटी देने का ऐलान पिछले विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में किया था, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि जहां स्कूटी खरीदने की व्यवस्था नहीं होगी, वहां सामान्य स्कूटी भी खरीद कर दी जा सकेगी। इस पर 1 साल में 135 करोड़ रुपए खर्च होंगे, 3 साल के लिए 424 करोड़ का प्रस्ताव आज कैबिनेट ने पास कर दिया।

एमपी में तबादलों की बहार : चुनावी साल में शिवराज सरकार ने एक बार फिर से तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है। सरकार ने मंत्रियों द्वारा लगातार की जा रही मांग को देखते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों के तबादलों से एक शर्त के साथ बैन हटा दिया। मध्य प्रदेश में जिलों के अंदर 15 से 30 जून तक ट्रांसफर हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में तबादलों से बैन हटा दिया है, कैबिनेट की बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।"

1 नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को फायदा देने के लिए राज्य सरकार ने जिले के अंदर ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है, यह तबादले 15 जून से 30 जून तक होंगे।

2 शिवराज मंत्रिमंडल ने नई सहकारिता नीति को अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नई सहकारिता नीति के अप्रूवल के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है।

3 विधानसभा चुनाव के पहले पंचायत प्रतिनिधियों को खुश करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। तय किया गया है कि 25 लाख तक के काम पंचायतें करेंगे, अभी यह काम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा किए जाते थे। कैबिनेट में तय किया गया है कि पंचायतों को ऐसे दो-दो काम कर सकेंगे, जो भी अधूरे काम पंचायतों में है उन्हें भी संबंधित पंचायतों द्वारा ही किया जाएगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा इस संबंध में आज ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

4 शौर्य अलंकरण श्रंखला मैं सैनिकों को दिए जाने वाले परमवीर चक्र और अशोक चक्र की राशि में बढ़ोतरी के संशोधन प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

5 मुख्यमंत्री युद्ध इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी..

6 सिंगरौली में पीपीपी मोड पर नवीन हवाई पट्टी निर्माण के प्रस्ताव का अनुसमर्थन।

7 ओमकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना के भुगतान की सुरक्षा गारंटी के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी..

8 अनुसूचित जाति जनजाति के लिए छात्रवृत्ति हेतु आए सीमा को 6लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :