🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

सनी लियोन को सही नहीं लगा 'सही पक‍ड़े हैं'

👤
वेब डेस्क
👁 18599 व्यूज
📍 Mumbai
सनी लियोन को सही नहीं लगा 'सही पक‍ड़े हैं'
सनी लियोन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेइमान लव' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वो फेमस टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में पहुंची, लेकिन वहां का नजारा उनके पहुंचते ही बदल गया 'जी हां' खबर पक्की है. रिपोर्ट के अनुसार सनी लियोन ने 'भाभी जी' का फेमस डायलॉग 'सही पक‍ड़े हैं' दोहराने से इनकार कर दिया जिससे शूटिंग में एक घंटे का व्यवधान उत्पन्न हो गया.





इस वाक्ये के बाद टीम ने सनी को भरपूर समझाने की कोशिश की जिसके बाद वह यह डायलॉग बोलने के लिए राजी हो गईं. सनी का कहना था कि यह डॉयलॉग उनपर फिट नहीं बैठता और दर्शकों को खराब लग सकता है.



आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे के शो छोड़ देने के बाद से शो थोड़ा कमजोर हो गया था, लेकिन शुभांगी और शो की पूरी टीम ने एक बार फिर से इसे टीआरपी दौड़ में लाने के लिए जान लगा दी, खैर अब बेबी डॉल के जानें के बाद इससे ग्लैमर का तड़का भी दर्शकों को मिलेगा. 3 से लेकर 7 अक्टूबर तक सनी शो में नजर आने वालीं हैं जिसका उनके फैंस को काफी इंतजार है.



उल्लेखनीय है कि सनी की फिल्म 'बेइमान लव' में एक बार फिर से उनका बोल्ड अवतार नजर आने वालीं हैं. फिल्म में सनी के साथ रजनीश दुग्गल और सनी के पति डेनियल वेबर भी दिखेंगे. यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी.
Tags :