🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल के कलाकारों ने तैयार की फिल्म 'रिक्तता' को मिले अनेकों पुरस्कार

👤
prativad
👁 2555 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल के कलाकारों ने तैयार की फिल्म 'रिक्तता' को मिले अनेकों पुरस्कार
23 जून 2023। भोपाल के कलाकार बालीवुड जगत में कई रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। कई कलाकार ऐसे हैं जो प्रदेश की धरती में जन्में हैं और अपनी कला से देश और दुनिया में अलग पहचान कायम कर रहे हैं। इसी बीच यहां के कलाकारों ने एक और मुकाम प्राप्त किया है। इन कलाकारों द्वारा तैयार की गई फिल्म रिक्तता को गत दिनों मुंबई में आयोजित हुए दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट क्रिटिक च्वाइस का पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ ही रिक्तता को बायोस्कोप सिने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेहतरीन निर्देशन, बेहतरीन एडिट, बेहतरीन परफार्मेंस के पुरस्कार भी मिले हैं।फिल्म को शहर के डायरेक्ट/प्रोड्यूसर अंकुर विंचुरकर व दिव्यकांत पांड्या ने लिखा है। फिल्म की मुख्य भूमिका में भोपाल की टीना राव व सलीम शाह है।

2022 में बनाई थी फिल्म
इस फिल्म को पिछले साल नवंबर में बनाया गया था। जिसकी शूटिंग भोपाल की लोकेशन पर ही की गई थी। इस फिल्म को चलचित्र रोलिंग फिल्म फेस्टिवल में चार पुरस्कार मिले हैं। इसमें बेहतरीन फिल्म, बेहतरीन निर्देशन, बेहतरीन स्क्रीन प्ले, बेहतरीन कहानी जैसे पुरस्कार शामिल हैं।

फिल्म में क्या है
यह फिल्म एक मुद्दे पर आधारित है, जिसमे एक बेटी अपने पिता को ढूंढ रही है। समाज में बच्चों व महिलाओं की ट्रैफिकिंग सबने देखी है, लेकिन बुजुर्गों के लापता होने की कहानी किसी के पास नहीं आती। इसमें कुछ ऐसी कहानी को दिखाया गया है।इसमें बताया गया है कि जब किसी घर से कोई बुर्जुग अचानक ही गायब हो जाता है। तो इस दौरान एक बेटी को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :