🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

इमरजेंसी में कमलनाथ की अहम भूमिका थी - वीडी शर्मा

👤
prativad
👁 2649 व्यूज
📍 भोपाल
इमरजेंसी में कमलनाथ की अहम भूमिका थी - वीडी शर्मा
25 जून 2023। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की एमपी इकाई के मुखिया और पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आपातकाल की बरसी पर एक प्रेस वार्ता के दौरान वीडी शर्मा ने दावा किया कि इमरजेंसी में कमलनाथ की अहम भूमिका थी। इतना ही नहीं उन्होंने साल 1984 के सिख दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दंगों में भी कमलनाथ की भूमिका थी कमलनाथ दंगा करने वाली भीड़ नेतृत्व कर रहे थे, जनता इसे न भूले।

वीडी शर्मा ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटने में कमलनाथ की भूमिका थी। उन्होंने कहा कि साल 1975 में कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा था। वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने संजय गांधी के साथ लोकतंत्र का गला घोंटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य की जनता को उन्हें जवाब देना चाहिए।

साल 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि उस वक्त के दंगे भी याद दिलाते हैं कि आपकी भूमिक क्या थी। आज भी जनता के सामने यह प्रश्न है।

इसके अलावा वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली के संबंध में भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 जून को राजधानी भोपाल में रोड शो होगा इससे राज्य की बीजेपी इकाई की चुनावी तैयारियों को भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि देश की 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी की रैली के लिए तीन हजार बूथ कार्यकर्ता भोपाल में जुटेंगे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :