🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीखो कमाओ योजना निजी क्षेत्र में लागू.....

👤
prativad
👁 1924 व्यूज
📍 भोपाल
सीखो कमाओ योजना निजी क्षेत्र में लागू.....
प्रशिक्षण देने पर युवाओं को सरकार देगी 75 फीसदी राशि
29 जून 2023। राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पोर्टल एसएसडीएमएमपीजीओवी के माध्यम से लागू कर दी है। इसके तहत 18 से 29 साल के युवाओं को निजी क्षेत्र में देश-प्रदेश के ऐसे औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिनके पास पैन नंबर और जीएसटी नंबर है, को प्रशिक्षण देना होगा। यह योजना समस्त श्रेणी के निजी संस्थानों पर लागू होगी यथा प्रोपराईटरशिप, एचयूएफ, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट, समिति आदि।

जब तक स्पष्टतया अनुमत नहीं की जाये, भारत सरकार, राज्य सरकार, शासकीय उपक्रम तथा निजी प्रशिक्षण संस्थान, इस योजना में पात्र प्रतिष्ठान नहीं होंगे।

पात्र प्रतिष्ठानों को अपने कुल कार्यबल जिसमें नियमित व संविदात्मक कर्मचारी शामिल होंगे, के 15 प्रतिशत की संख्या तक युवा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। प्रतिष्ठान को स्टायपेंड की 25 प्रतिशत राशि चयनित युवा के बैंक खाते में जमा करना होगी तथा शेष 75 प्रतिशत राशि राज्य सरकार डीबीटी के तहत युवा के बैंक खाते में जमा करेगी। प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि तक यह स्टायपेंड दिया जायेगा। 12 वीं या उससे कम कक्षा में उत्तीर्ण युवा को 8 हजार रुपये, आईटीआई उत्तीण युवा को 8500 रुपये, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रुपये एवं स्नातक उत्तीण या इससे उच्च को 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाईपेंड दिया जायेगा। अगर प्रशिक्षण 16 जुलाई से प्रारंभ होगा तो तो प्रथम माह 15 अगस्त को समाप्त माना जायेगा।

माह में 25 दिन उपस्थित रहने पर युवा को पूरे स्टायपेंड का भुगतान होगा और माह में 12 दिन से कम उपस्थिति पर कोई स्टायपेंड नहीं दिया जायेगा। योजना का क्रियान्वयन पोर्टल के माध्यम से होगा तथा प्रत्येक युवा द्वारा पोर्टल पर निर्धारित प्रारुप में आवेदन भरा जायेगा। आवेदक का चिन्हांकन समग्र आईडी के आधार पर किया जायेगा एवं उसका केवायसी किया जायेगी।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :