🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

खुशहाली लाने वाली, कांग्रेस है आने वाली, पार्टी ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू किया

👤
prativad
👁 1120 व्यूज
📍 भोपाल
खुशहाली लाने वाली, कांग्रेस है आने वाली, पार्टी ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू किया
1 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज पार्टी का कैंपेन लॉन्च किया। कैंपेन की थीम, "खुशहाली लाने वाली, कांग्रेस है आने वाली।" रखा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में कैंपेन का पोस्टर लॉन्च किया। पोस्टर पर पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ और कांग्रेस की पांच घोषणाओं का उल्लेख किया गया है। कैंपेन के जरिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद खुशहाल मध्य प्रदेश बनाने का संकल्प ले रही है। लॉन्चिंग के साथ ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कैंपेन के पोस्टर लगाए गए हैं।

पीसीसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि, 'बीजेपी के पास एक ही एजेंडा बचा है कि कमलनाथ के खिलाफ दुष्प्रचार करो। आज वो कहते हैं कि कमलनाथ भ्रष्ट है, एक सबूत दिखा दे, सरकार आपकी है कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। कल जेपी नड्डा ने कहा कि हमने पीएम आवास लौटा दिए, एक दम झूठ है। कहते हैं कि हमने भावांतर योजना बंद कर दी, वो बताए अभी एमपी में क्या यह योजना चल रही है। आज पीएम आ रहे है वह सीएम से पूछे आदिवासी अत्याचार में एमपी नंबर एक क्यों है, उनकी इतनी हालत खराब क्यों है। ये खुद तो झूठ बोलते ही हैं, अब केंद्रीय नेतृत्व से झूठ बुलवाने लगे हैं।'

आदिवासियों पर बीजेपी के फोकस करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कितना भी फोकस कर ले, लेकिन कोई फायदा नहीं होगा। जितने अपराध सामने आते हैं वह महज बीस फीसदी है, असली सच तो सामने आ ही नहीं पाता है। फूल सिंह बरैया के बयान पर उन्होंने कहा कि वह इस तरह के बयानों का कभी समर्थन नहीं करते है, उन्होंने जोश में बोल दिया होगा, लेकिन सच है की दतिया की जनता परेशान है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya, MP congress News<br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :