🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2047 तक आदिवासी परिवारों और देश को सिकल सेल एनीमिया से मुक्त कर दिया जाएगा

👤
prativad
👁 2417 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2047 तक आदिवासी परिवारों और देश को सिकल सेल एनीमिया से मुक्त कर दिया जाएगा
1 जुलाई 2023। आज प्रधानमंत्री मप्र के शहडोल पहुंचे, यहां उन्होंने लालपुर में जनसभाको संबोधित किया। यहां हजारों आदिवासी पहुंचे। यहां पर सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन अभियान 2047 की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की। जय सेवा जय जोहार सपना संबोधन शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज मुझे रानी दुर्गावती जी की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला। रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। उनकी प्रेरणा से आज सिकलसेल मुक्ति मिशन बहुत बड़े अभियान की शुरुआत हो रही है। आज ही मध्य प्रदेश में एक करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं। इन दोनों प्रयासों के सबसे बड़े लाभार्थी हमारे गोंड समाज, भील समाज या अन्य हमारे आदिवासी समाज में लोग हैं। मैं आप सभी को मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कार्यक्रम के बाद वे शहडोल के पकरिया गांव पहुंचे जहां आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के साथ संवाद किया।



लालपुर में मंच से प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संकल्प हमारे देश के आदिवासी भाई बहनों के जीवन को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। यह संकल्प सिकल सेल एनीमिया की बीमारी से मुक्ति का यह संकल्प है। हर साल सिकल सेल एनीमिया की गिरफ्त में आने वाले ढाई लाख बच्चे उनके ढाई लाख परिवार जनों का जीवन बचाने का। मैंने देश के अलग-अलग इलाकों में आदिवासी समाज के बीच एक लंबा समय गुजारा है सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारी बहुत कष्टदाई होती है। इसके मरीजों के जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है, शरीर में सूजन और थकावट रहती है, पीठ पर और सीने में असहनीय दर्द महसूस होता है, सांस फूलती है। लंबे समय तक दर्द सहने वाले मरीज के शरीर के अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya, PM Modi in MP<br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :