🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 10 नए कॉलेज, 589 नए पद सृजित, कैबिनेट में कई अहम फैसले

👤
prativad
👁 1195 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में खुलेंगे 10 नए कॉलेज, 589 नए पद सृजित, कैबिनेट में कई अहम फैसले
4 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 10 नए कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। वहीं, कैबिनेट बैठक में कई और प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकार प्रदेश में 10 नए कॉलेज खोलने जा रही है। इसके अलावा चार कॉलेजों में नई ब्रांच और 7 कॉलेजों में नए पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 589 नवीन पदों के सृजन करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के धार, देवास, आगर मालवा, उज्जैन सहित 12 जिलों के आईटीआई विहीन 22 विकासखंडों में नए आईटीआई खोले जाने का भी निर्णय लिया गया।



संत रविदास एकता न्यास होगा गठित: चुनावी साल में दलितों को लुभाने के लिए सभी विधानसभाओं में संत रविदास मंदिर के नाम पर बीजेपी शिलापूजन यात्राएं निकालने जा रही है। बीजेपी ने इन यात्राओं को समरसता यात्रा और संत रविदास शिलापूजन यात्रा नाम दिया है। यह यात्राएं सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इस क्षेत्रों में अनुसूचित वर्ग के बड़े नेताओं के दौरे की भी तैयारी की गई है। संत रविदास का यह मंदिर सागर में 100 करोड़ की लागत से तैयार करने का प्रस्ताव है। इसके तहत संत रविदास एकता न्यास का गठन किया जा रहा है। न्यास के गठन की शिवराज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। न्यास का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

1 जातिको सूची 76 से विलोपित कर सूची क्रमांक 39 में कुर्मी, कुरमी के साथ शामिल किया जाने पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इसको लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।

2 धार में मध्यम सिंचाई योजना को मंजूरी. इसके लिए 478.88 करोड़ रुपए को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. इस योजना से 43 गांवों को सिंचाई मिलेगा।

3 आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, सहायकाओं के वेतन में बढ़ोत्तरी को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई. सीएम ने पिछले दिनों कार्यक्रम में इसका ऐलान किया था। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 13 हजार रुपए प्रतिमाह और सहायका को 5750 रुपए की राशि मिलेगी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वेतन में हर माह 1 हजार की बढ़ोत्तरी होगी। वहीं सहायका के वेतन में 500 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी।

4 सिवनी और नीमच में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डिजीटल क्रॉप सर्वेक्षण परियोजना की मंजूरी दी गई है।

5 रिफ्यूजी कॉलोनी रीवा के निवासियों को आवास आवंटन का प्रस्ताव. इसमें आवास आवंटन में ब्याज की राशि न लेने का निर्णय लिया गया।

6 मध्यप्रदेश मां अहिल्या कल्याण बोर्ड को मंजूरी दी गई। पाल-गड़रिया-धनगर वर्ग के कल्याण के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :