🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

नर्सिंग कौंसिल में भर्ती के लिये नये नियम जारी

👤
prativad
👁 1011 व्यूज
📍 भोपाल
नर्सिंग कौंसिल में भर्ती के लिये नये नियम जारी
5 जुलाई 2023। राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग कौंसिल में राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों की भर्ती हेतु नये नियम जारी कर दिये। यह कवायद कौंसिल की छबि में सुधार के लिये की गई है। कौंसिल में रजिस्ट्रार का पद प्रथम श्रेणी का रखा गया है जबकि उप रजिस्ट्रार प्रशासन, उप रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक एवं वित्त अधिकारी के पद द्वितीय श्रेणी के रखे गये हैं। रजिस्ट्रार का पद पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा जबकि उप रजिस्ट्रार प्रशासन एवं उप रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक के पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे जबकि वित्त अधिकारी का पद प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा। अराजपत्रित सेवा के अंतर्गत कुल 43 पद रखे गये हैं।


- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :