🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल में राष्ट्रध्वज से जुड़ी फोटो एडिट करने वाले ट्विटर संचालक पर मामला दर्ज, सीधी पेशाब कांड से जोड़ी थी तस्वीर

👤
prativad
👁 3247 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में राष्ट्रध्वज से जुड़ी फोटो एडिट करने वाले ट्विटर संचालक पर मामला दर्ज, सीधी पेशाब कांड से जोड़ी थी तस्वीर
6 जुलाई 2023। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने राष्ट्रध्वज से जुड़ी फोटो एडिट करने वाले ट्विटर संचालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रध्वज के अपमान से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसमें एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी कि ट्विटर पर एक व्यक्ति ने सीधी पेशाब कांड की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे राष्ट्रध्वज के साथ एडिटिंग कर पोस्ट किया है। इस पूरे मामले में भोपाल के कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में ट्विटर अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रध्वज का किया अपमान: राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने के "थाना प्रभारी अनिल वाजपेई ने बताया कि 5 जुलाई को मिली शिकायत के आधार पर राष्ट्रध्वज का अपमान करने एवं जनसामान्य की भावनायें आहत करने वाले के विरुद्ध थाना कमलानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। थाना कमला नगर में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें ट्विटर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्विटर अकाउंट के माध्यम से राष्ट्रध्वज का अपमान करने एवं जनसामान्य की भावनायें आहत करने के संबंध में शिकायत की गई थी। जिस तस्वीर के एडिट किया गया है, उसमें पेशाब करने वाले व्यक्ति को प्रवेश शुक्ला बताया गया है"।

ट्विटर अकाउंट चलाने वाले पर कई धाराओं में केस दर्ज: "थाना प्रभारी अनिल वाजपेई ने कहा कि ट्विटर अकाउंट Shafeeq2.0 के संचालक द्वारा सीधी में हुई घटना के वीडियो से उस व्यक्ति का फोटो एडिट कर सामने राष्ट्रीय ध्वज को लगाकर ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। यह ट्वीट मूल रूप से Shafeeq2.0 ट्विटर अकाउंट चलाने वाले ने किया है। जिससे जनसामान्य की भावनायें आहत हुई है। इस घटना से जन सामान्य में काफी रोष है। घटना से लोक प्रशांति में भी विघ्न पड़ेगा।" आवेदन पत्र के अवलोकन पर प्रथम द्रष्टया अपराध धारा 465, 469, 153A (1) (b) भादवि धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 02 राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दण्डनीय पाए जाने से Shafeeq2.0 ट्विटर अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :