🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

एशियन गेम्स-2022 में अब तक म.प्र. अकादमी के 25 खिलाड़ियों का चयन

👤
prativad
👁 1562 व्यूज
📍 भोपाल
एशियन गेम्स-2022 में अब तक म.प्र. अकादमी के 25 खिलाड़ियों का चयन
7 जुलाई 2023। आगामी 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में 19वीं एशियन गेम्स-2022 की शुरूआत होगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था। इन एशियन खेलों में एक बार पुन: मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अपनी पूरी तैयारी के साथ भारत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रबंधन, वर्ल्ड क्लास अधो-संरचना और प्रोत्साहन से आज मध्यप्रदेश की पहचान स्पोर्ट्स हब के रूप में बन गई है।

चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के लगभग 23 खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब तक वाटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, घुड़सवारी, एथेलेटिक्स के खिलाड़ी शामिल हैं।

एशियन गेम्स में चयनित खिलाड़ी
मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के शुभम केवट, विश्वजीत सिंह कुशवाह, कु. शिखा चौहान, कु. आहना यादव, केनो स्लालम में भारतीय टीम के लिए चयनित हुए हैं। कु. नेहा ठाकुर, कु. शीतल वर्मा, कु. हर्षिता तोमर- सेलिंग, अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, नितिन वर्मा, कु. शिवानी वर्मा, कु. कावेरी, कु. ओ. बिनीता देवी क्याकिंग-केनोइंग में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोइंग में म.प्र. वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की कु. रूक्मणी दांगी और अकादमी की पूर्व खिलाड़ी कु. अंशिका भारती का चयन किया गया है। वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की ही पैरा केनो के खिलाड़ी कु. प्राची यादव और मनीष कौरव भारतीय क्याकिंग केनोइंग टीम का हिस्सा होंगे।

म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी के स्टार घुड़सवार राजू सिंह एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के शंकर पाण्डे फेंसिंग के ई.पी एकल और टीम इवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और कु. आशी चौकसे रायफल शूटिंग में और अकादमी की ही कु. मनीषा कीर शॉटगन ट्रेप इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही कु. प्रीति रजक, जो अकादमी की पूर्व खिलाड़ी रही हैं, शॉटगन के ट्रेप ईवेंट में भारतीय टीम में शामिल होंगी।

मध्यप्रदेश एथेलेटिक्स अकादमी की एसोसिएट मेंबर रही कु. दीक्षा 1500 मीटर में तथा कु. सपना बर्मन हेप्थलॉन ईवेंट में 19वीं एशियन गेम्स भारतीय ऐथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :