🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

नेपाली समाज 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच निकालेगा कावड़ यात्रा,आगामी दिनों में नेपाली समाज व्यापक कार्यक्रम करेगा- विष्णु शर्मा

👤
prativad
👁 3445 व्यूज
📍 भोपाल
नेपाली समाज 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच निकालेगा कावड़ यात्रा,आगामी दिनों में नेपाली समाज व्यापक कार्यक्रम करेगा- विष्णु शर्मा
श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा में वार्षिक आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

9 जुलाई 2023। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा में रविवार को समाज का 45 वां वार्षिक आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमसभा के पूर्व भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का पूजन अर्चन किया गया।

श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि आम सभा में सर्वसम्मति से 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच कावड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि समाज आगामी दिनों में संग्रहालय का निर्माण, युवक युवती परिचय सम्मेलन और असंगठित नेपालियों को संगठित करने का व्यापक स्तर पर कार्यक्रम करेगा। आमसभा में समाज के समस्त संस्थापक, पूर्व पदाधिकारी, संरक्षक, आजीवन और नियमित सदस्यगणों ने आमसभा में अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। आमसभा के दौरान समाज के वार्षिक लेन देन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही समाज के प्रगति प्रतिवेदन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन समाज के महामंत्री घनश्याम बेलवासे ने किया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न आमसभा के पश्चात नेपाली समाज मंदिर में नेपाली संस्कृति को बनाए रखने के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मे 60 से अधिक कलाकारों ने अपना नृत्य पेश किया। इस दौरान समाज के पूर्व पदाधिकारी वर्तमान प्रबंधक कमेटी, एरिया समिति समिति, कलाकार एवं समाज बंधु उपस्थित थे।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :