🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

लाडली बहना की दूसरी किस्त जारी, सीएम ने कहा- 5 साल में महिलाओं की आमदनी दस हजार प्रतिमाह करनी हैं

👤
prativad
👁 1813 व्यूज
📍 भोपाल
लाडली बहना की दूसरी किस्त जारी, सीएम ने कहा- 5 साल में महिलाओं की आमदनी दस हजार प्रतिमाह करनी हैं
10 जुलाई 2023। प्रदेेश की लाडली बहना योजना का लाभ ले रही सवा करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दूसरी किश्त भेज दी। इस मौके पर इंदौर में लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना से मिलने वाली राशि से परिवार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इस योजना के अलावा हम आजीविका मिशन के जरिए गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं की आय पांच साल में दस हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाएंगे।



सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश में महिला मजबूर नहीं मजबूत बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेब मेें पैसे होते हैं तो हिम्मत बढ़ती है। पैसा इज्जत भी बढ़ाता है। पैसा आ जाता है तो देखने वालों का नजरिया बदल जाता है। आधा संसार महिलाओं का है। हमने उन्हें हक देने की कोशिश की है।


कांग्रेस ने नहीं पोंछे महिलाओं के आंसू
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 50 सालों में कांग्रेस ने सरकारें चलाईं, लेकिन महिलाओं की आंखों के आसू नहीं पोंछे। हमने जो योजना लागू की थी, कांग्रेस की सरकार आने पर उन्हें बंद कर दिया। हमने लाडली बहना योजना से पहले प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना लागू की। प्रदेश में 40 लाख भांजियां इस योजना का लाभ उठा रही हैं। हमने नगरीय निकाय चुनाव में महिला वर्ग के लिए 50 प्रतिशत आररक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यदि महिलाओं की तरफ कोई गलत नजर रखेगा, तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं लागू हों, इसलिए हमने लाडली लक्ष्मी सेना बनाई हैै। इस सेना को अधिकार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लाडली बहना सेना की शपथ भी दिलवाई।

रोड शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री
सम्मेलन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो मेें शामिल हुए। एयरपोर्ट से सुपर काॅरिडोर तक हुए रोड शो में फूलों से मुख्यमंत्री का स्वागत लोगों ने किया। यात्रा मार्ग पर लगे मंचों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 111 फीट की राखी भी एक महिला संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :