🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

विरोध के चलते सीएम शिवराज का फैसला, पटवारी चयन परीक्षा की नियुक्तियों पर लगाई रोक

👤
prativad
👁 1065 व्यूज
📍 भोपाल
विरोध के चलते सीएम शिवराज का फैसला, पटवारी चयन परीक्षा की नियुक्तियों पर लगाई रोक
13 जुलाई 2023। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पटवारी परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप के चलते, नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मामला ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज का है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इस सेंटर के परीक्षा परिणाम का दोबारा परीक्षण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में पटवारी परीक्षा परिणाम मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए एक कॉलेज के सातों टॉपर की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति रोकने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि "सेंटर के परीक्षा परिणामों का पुन: परीक्षण किया जाएगा।" बता दें कि आज छात्रों ने इंदौर सहित प्रदेश भर में आंदोलन कर भर्ती में घोटाले के आरोप लगाए थे। साथ ही कांग्रेस ने भी पटवारी चयन भर्ती में आरोप लगाते हुए सरकार से सवाल पूछे थे।



पटवारी चयन को लेकर घिरा व्यापम पटवारी चयन परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर चौतरफा विरोध के बीच सीएम शिवराज ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि "कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह - 2, उप समूह -4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेंटर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।"

क्या है पूरा मामला: पटवारी भर्ती परीक्षा में टॉप करने वाले 10 छात्रों में से 7 ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हैं। इस कॉलेज के मालिक भिंड विधायक संजीव कुशवाहा हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित कराई गई थी। व्यापम कांड के बाद इसका नाम बदलकर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड कर दिया गया था। जिस कॉलेज में परीक्षा हुई वह ग्वालियर के 12 घाट इलाके में मुख्य सड़क से करीब 1 किलोमीटर अंदर मौजूद। पटवारी भर्ती परीक्षा में बीजेपी विधायक के इसी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा सेंटर से 114 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यही नहीं टॉप टेन में भी 7 परीक्षार्थी इसी केंद्र से आए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस इस में भारी गड़बड़ी के आरोप लगा रही हैै।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :