🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हिंदी में किया ट्वीट

👤
prativad
👁 3682 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हिंदी में किया ट्वीट
14 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल फ्रांस की यात्रा पर हैं और उन्हें यहां फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आपको बता दें कि फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान 'लीजन ऑफ ऑनर' दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को ही दिया जाता है।



फ्रांस के राष्ट्रपति ने हिंदी में किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हिंदी में ट्टीट करते हुए लिखा है कि "भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा विश्वास और दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं।"



ये हस्तियां भी हो चुकी है सम्मानित
फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान Legion of Honour से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली सहित कई नामी हस्तियां सम्मानित हो चुकी है।
पीएम मोदी में अब तक मिले ये सम्मान
जून 2023 - मिस्र की ओर से ऑर्डर ऑफ द नाइल,
मई 2023- पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
मई 2023 - फिजी की ओर से कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
मई 2023 - पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार
साल 2021- भूटान का ड्रुक ग्यालपो
साल 2020 - अमेरिका का लीजन ऑफ मेरिट सम्मान
साल 2019 - बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
साल 2019 - मालदीव का ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
साल 2019 - रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार
साल 2019 - UAE का ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड
साल 2018 - फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड
साल 2016 - अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
साल 2016 - सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद

मैक्रों ने मोदी को प्राउस्ट के उपन्यास और शारलेमैन चैसमैन की प्रतिकृति उपहार में दी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 1916 में खींची गयी एक तस्वीर की फ्रेम की हुई प्रतिकृति उपहार में दी जिसमें एक पेरिसवासी एक सिख अधिकारी को पुष्प भेंट करता दिखाई दे रहा है. अधिकारियों ने यहां बताया कि मोदी को 11वीं सदी की 'शारलेमैन चैसमेन' की प्रतिकृति और 1913 से 1927 के बीच प्रकाशित मार्सल प्राउस्ट के उपन्यास 'आ ला रिसर्च ड्यू टेंम्प्स पर्दू' के अंक भी भेंट किये गये हैं। इस उपन्यास को 20वीं सदी की शुरुआत की फ्रांसीसी साहित्य की सर्वोत्कृष्ट कृतियों में गिना जाता है.

पीएम मोदी के सम्मान में रखा डिनर
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस के एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि एलिसी पैलेस फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की शानदार अगवानी की। पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को भी सम्मानित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है।

Tags :