🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मोदी मंत्रिमंडल में ये 9 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल, इन 2 मंत्रियों की होगी छुट्टी!

👤
Admin
👁 18474 व्यूज
📍 1
मोदी मंत्रिमंडल में ये 9 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल, इन 2 मंत्रियों की होगी छुट्टी!
मोदी मंत्रिमंडल का कल विस्तार होने जा रहा है। इस बार भारी फेरबदल होने की संभावना है। कम से कम नौ नए चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं 2 मंत्रियों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। कुछ मंत्रियों का ओहदा भी बढ़ाया जा सकता है। 2014 में सरकार बनने के बाद से ये सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।

मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए 30 जून को प्रधानमंत्री ने बैठक भी बुलाई थी। दरअसल प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल कल किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। इस बार आने वाले राज्यों में चुनाव को देखकर कुछ चेहरे यूपी और पंजाब से शामिल किये जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि 10-12 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें महाराष्ट्र से शिवसेना के अनिल देसाई, आरपीआई के रामदास अठावले के नाम शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अपना दल की अनुप्रिया पटेल, सहारनपुर से बीजेपी सांसद राघव लखनपाल, राजस्थान से अर्जुन मेघवाल, गुजरात से पुरुषोत्तम रुपाला, दार्जिलिंग से सांसद एसएस अहलूवालिया और उत्तराखंड से अजय टम्टा को मंत्रिपद मिल सकता है। इसके अलावा एमजे अकबर का नाम भी चर्चा में है। रामचंद्र कठेरिया और निहालचंद मेघवाल की छुट्टी होगी और इन्हें वापस संगठन में लाया जा सकता है।

आज शाम अमित शाह संभावित मंत्रियों से चाय पर मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुलाकात का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। संभावित मंत्रियों में एसएस अहलूवालिया, अनुप्रिया पटेल और अनिल माधव दवे अमित शाह के घर पहुंचे। इसके अलावा, फगन सिंह कुलस्ते, विजय गोयल, एमजे अकबर, महेंद्रनाथ पांडे और पीपी चौधरी भी शाह से मिलने पहुंचे।

Tags :