🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क, फार्मा, खाद्य प्र-संस्करण, रेलवे वेगन निर्माण और पीवीसी केन्द्रित इकाईयों की स्थापना के प्रस्ताव

👤
prativad
👁 793 व्यूज
📍 भोपाल
प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क, फार्मा, खाद्य प्र-संस्करण, रेलवे वेगन निर्माण और पीवीसी केन्द्रित इकाईयों की स्थापना के प्रस्ताव
24 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फार्मा, लाजिस्टिक पार्क, खाद्य प्र-संस्करण, आयरन एण्ड स्टील तथा प्लास्टिक के क्षेत्र में कार्यरत उद्योग समूहों ने मंत्रालय में भेंट कर प्रदेश में निवेश और इकाइयों के विस्तार के संबंध में चर्चा की।

टीवीएस स्थापित करेगा लॉजिस्टिक्स पार्क
मुख्यमंत्री श्री चौहान से टीवीएस इंडस्ट्रीज एण्ड लॉजिस्टिक्स पार्क के सीईओ रामनाथ सुब्रमण्यम और रीजनल हेड कुशल मोतियानी ने देवास और पीथमपुर में 250 करोड़ रुपए की लागत से इंडस्ट्रियल व लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। पार्क से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में 1300 करोड़ रूपए की लागत से तीन इकाइयां स्थापित कर चुकी इप्का लेबोरेट्रीज के मेनेजिंग डायरेक्टर अजित कुमार जैन ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर देवास में 470 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित हो रही फार्मा इकाई के बारे में बातचीत की। इस इकाई में लगभग 700 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुरैना के सीतापुर में खाद्य प्र-संस्करण इकाई पर चर्चा
मुख्यमंत्री श्री चौहान से सात्विक एग्रो प्रोसेसिंग के श्री नीलेश गर्ग और माणिक गर्ग ने मुरैना जिले के सीतापुर में नई खाद्य प्र-संस्करण इकाई स्थापित करने के संबंध में चर्चा की। सात्विक एग्रो 284 करोड़ रूपए के शुरूआती निवेश के साथ एक लाख 44 हजार मीट्रिक टन की उत्पादन क्षमता के साथ नई इकाई स्थापित कर रही है। कम्पनी द्वारा इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। सर्वा फोम के श्री कुणाल ज्ञानी रायसेन जिले के तामोट प्लास्टिक पार्क में 100 करोड़ रूपए के निवेश के साथ रिबांडेड फोम और पालियोरेथेन फोम के लिए बुनियादी कच्चा माल बनाने की इकाई की स्थापना के प्रस्ताव और अपेक्षाओं पर चर्चा की।

मालनपुर में स्थापित होगी रेलवे वेगन इकाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान से हिन्दुस्तान अर्बन इंफ्रा-स्ट्रक्चर के राघवेन्द्र मोदी ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में 500 करोड़ के निवेश और लगभग 1000 लोगों को रोजगार देने की क्षमता रखने वाली रेलवे वेगन निर्माण इकाई स्थापित करने के संबंध में बातचीत की। इसी क्रम में बैरलोकर इंडिया ऐडिटिव्स के श्री ज्येन मोदी और अंकुर कुमार ने देवास में 316 करोड़ रूपए के निवेश से पीवीसी स्टेबलाइजर इकाई की स्थापना पर बातचीत की। इकाई से लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :