🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

लोकायुक्त ने पकड़ा तो रिश्‍वत के 500-500 के नोट चबा के खा गया पटवारी

👤
prativad
👁 872 व्यूज
📍 भोपाल
लोकायुक्त ने पकड़ा तो रिश्‍वत के 500-500 के नोट चबा के खा गया पटवारी
25 जुलाई 2023। कटनी जिले के बिहलरी ग्राम के पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त ने 5 हज़ार की रिश्वत जैसे ही ट्रैप किया आरोपी पटवारी ने तुरंत ने रिश्वत के पूरे पैसे अपने मुंह में रख लिए और चबाने लग गया लाख कोशिश करने के बाद भी पटवारी ने रुपए अपने मुंह से नहीं निकाले, जिसके बाद रिश्वतखोर पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारी तुरंत कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारी कमलकांत उईके ने मीडिया कर्मियों को बताया कि शिकायतकर्ता कटनी जिले के बडखेरा निवासी चंदन सिंह लोधी ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनके दादा की जमीन के सीमांकन के नाम पर बिहलरी हलका पटवारी गजेंद्र सिंह द्वारा 5 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी गई। शिकायत के बाद आज जबलपुर लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता के हाथ बिलहरी में पटवारी गजेंद्र सिंह लोधी के प्राइवेट ऑफिस में रिश्वत के पैसे दिलवाए।




शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी पटवारी गजेंद्र सिंह लोधी को जैसे ही पैसे दिए गए, उसके तत्काल बाद ही लोकायुक्त टीम पटवारी को अरेस्ट करने उसके ऑफिस पहुंच गई। तभी अधिकारियों को देखते ही पटवारी गजेंद्र सिंह ने पूरे पैसे अपने मुंह में रख लिए और चबाने लगा। लोकयुक्त की टीम ने बताया की पटवारी के पैसे चबाते ही उसे तुरंत कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके मुंह से डॉक्टरों द्वारा पैसे रिकवर कराने की कोशिश की जा रही है।

पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
बहरहाल लोकायुक्त टीम ने प्रकरण दर्ज करते हुए बाकी के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। हालांकि इस घटना के बाद हर जगह पटवारी के पैसे निगलने की ही चर्चा हो रही है। पटवारी गजेंद्र सिंह लोधी द्वारा रिश्वत में लिए गए 500-500 के नोट चबाए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :