🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन

👤
prativad
👁 813 व्यूज
📍 भोपाल
2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन
27 जुलाई 2023। आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की उपस्थिति में आज समापन हुआ। इसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री राजन ने कहा कि प्रदेश में 2 अगस्त से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। इस अवधि में 2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। श्री राजन ने मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तत्काल निराकरण करने और सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों का करें भौतिक सत्यापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने अधिकारियों से कहा कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। वल्नरेबिलिटी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, बिजली और शौचालय की सुविधा भी सुनिश्चित करायी। दो किमी से अधिक दूरी पर एक मतदान केन्द्र और एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या न हो।

3 से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी करेंगे मतदाता सूची का वाचन
द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी मतदाताओं और बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। 5 जनवरी 2023 के बाद से जितने नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता हैं तो उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिये चलाएं विशेष अभियान
युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विद्यालय और महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जाएं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार की गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या कम है उन क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय की छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मदद लेकर संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाए। समापन अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश यादव उपस्थित थे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :