🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वनोद्यानों की गेट मनी से होने वाली आय 50 करोड़ रुपये हुई

👤
prativad
👁 848 व्यूज
📍 भोपाल
वनोद्यानों की गेट मनी से होने वाली आय 50 करोड़ रुपये हुई
30 जुलाई 2023। प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों जिनमें नेशनल पार्क भी शामिल हैं, की गेट मनी से होने वाली आय, विकास निधि में जमा की जाती है तथा इस निधि में यह जमा राशि अब 49 करोड़ 80 लाख 33 हजार 9 रुपये हो गई है। इस राशि के संरक्षित क्षेत्रों के विकास कार्यों में व्यय करने के लिये वन मुख्यालय में बैठक बुलाई गई जिसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गये। दिलचस्प बात यह है कि विकास निधि में जमा राशि से ज्यादा राशि यानि 50 करोड़ 37 लाख 50 हजार 224 रुपये व्यय करने का प्रस्ताव बनाया गया।

प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, विकास निधि से पेंच टाईगर रिजर्व पर 7 करोड़ 41 लाख 35 हजार रुपये, कान्हा टाईगर रिजर्व पर 11 करोड़ 45 लाख 91 हजार 518 रुपये, बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व पर 11 करोड़ 58 लाख 93 हजार 84 रुपये, पन्ना टाईगर रिजर्व पर 5 करोड़ 30 लाख 97 हजार रुपये, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व पर 4 करोड़ 16 लाख 40 हजार 349 रुपये, वन विहार भोपाल पर 3 करोड़ 72 लाख 9 हजार 254 रुपये, माधव नेशनल पार्क पर 20 लाख 80 हजार रुपये, कूनो नेशनल पार्क पर 4 लाख 36 हजार 184 रुपये, सतना मुकुन्दपुर जू पर 2 करोड़ 15 लाख रुपये, रातापानी ओबेदुल्लांगज पर 57 लाख 92 हजार 336 रुपये, सिंघौरी ओबेदुल्लागंज पर 9 लाख 12 हजार रुपये, देवास खिवनी अभयारण्य पर 9 लाख 50 हजार रुपये, टीकमगढ़ ओरछा अभयारण्य पर 17 लाख 65 हजार रुपये, इंदौर रालामंडल पर 24 लाख 96 हजार 768 रुपये, नौरादेही वन्यप्राणी अभयारण्य पर 26 लाख 59 हजार 136 रुपये, संजय टाईगर रिजर्व पर 1 करोड़ 60 लाख 35 हजार 595 रुपये, मुरैना के चम्बल नेशनल सेंचुरी पर 1 करोड़ 20 लाख 45 हजार 400 रुपये, मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य पर 5 लाख 11 हजार रुपये व्यय किये जायेंगे।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :