🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

रफ़ी साहब की याद में डॉ. यादव द्वारा लिखे गीत शहंशाह ऐ तरन्नुम मोहम्मद रफ़ी का लोकार्पण

👤
prativad
👁 2767 व्यूज
📍 भोपाल
रफ़ी साहब की याद में डॉ. यादव द्वारा लिखे गीत शहंशाह ऐ तरन्नुम मोहम्मद रफ़ी का लोकार्पण
रफ़ी साहब को भारत रत्न से नबाजा जाये - डॉ. संतोष कुमार
31 जुलाई 2023। सोशल एक्टिविस्ट एवं लेखक डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी) ने विश्व विख्यात गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी की याद और सम्मान में एक गीत लिखा हैं जिसका शीर्षक हैं "शहंशाह ऐ तरन्नुम मोहम्मद रफ़ी" का लोकार्पण 31 जुलाई को सुरों के सम्राट मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर भोपाल में मीडिया समाजसेवियों की उपस्थिति में अखण्ड भारत मिशन द्वारा किया गया यह गीत की रिकॉर्डिंग मुम्बई में हुई हैं और बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद सलामत ( हम दिल दे चुके सनम फेम ) ने गया हैं और मुम्बई के संगीतकार श्री दीपक गुप्ता ने संगीतवद्ग किया हैं, डॉ महेश यादव ने गीत में रफ़ी साहब का मानवतावादी व्यक्तित्व, देशप्रेम और उनके संगीतमय साम्राज्य और लोगो के दिलों पर राज का बख़ूबी वर्णन किया हैं।

अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संतोष कुमार, समाजसेवी एम पी शर्मा, अजय मिश्रा, रामस्वरूप मीणा, मोहम्मद सरबर, स्वाति गोडाने, डाक्टर पूजा सूर्यवांशी सहित अनैक सामाजिक कार्यकर्ताओ और अखण्ड भारत मिशन के पदाधिकारियों ने शहंशाह के तरन्नुम को दिल से याद किया और पुष्पाजंलि अर्पित की अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.संतोष कुमार ने कहा है कि रफी साहब इस देश के एक अनमोल रत्न थे, उनके गीत हमारे देश की धरोहर हैं। उनके गीतों से समाज और युवा संगीत प्रेमियों को प्रेरणा मिलती है। आज भी लोग उनके गाने सुनकर आनंदिति होते है, इसलिए मेरी और अखंड भारत मिशन के पूरे परिवार की तरफ से सरकार से आग्रह करता हूं कि रफी साहब को भारत रत्न से नवाजा जाय। जिससे दुनिया में संदेश जाए कि, हमारे देश में संगीतकारों को कितना सम्मान किया जाता है। इससे युवा पीढ़ी जो संगीतप्रेमी हैं उनमें उत्साह और नई ऊर्जा आएगी। यही उनकी लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि अभी रफ़ी साहब की याद में डॉ. यादव द्वारा लिखित गीत का ऑडियो अमन गाँधी मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ हैं जल्दी ही गीत का वीडियो एल्बम रफ़ी साहब के चाहने वाले के लिए रिलीज़ होगा।
डॉ यादव देश के एक जुझारू सोशल एक्टिविस्ट होने के साथ साथ लेखक हैं और बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस भी हैं इससे पूर्व भी वतन ने मांगा लहु रगो का और अखण्ड भारत देश हो मेरा गीत रिलीज़ हो चुके हैं तथा कई गीत लिख चुके हैं जो जल्दी ही लोकार्पित होंगे।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :