🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

दो करोड़ वार्षिक व्यवसाय वाले टोल नाके के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को

👤
prativad
👁 1018 व्यूज
📍 भोपाल
दो करोड़ वार्षिक व्यवसाय वाले टोल नाके के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय बाहुल्य पोडकी गाँव में किया जन संवाद

9 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अनूपपुर जिले के जनजातीय बाहुल्य विधानसभा पुष्पराजगढ़ के ग्राम पोडकी में खटिया चौपाल में जन संवाद किया। ग्रामीण जन, बैगा समुदाय के लोग, लाडली बहनें तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना के सदस्य, स्व-सहायता समूह की महिलायें, ग्रामीण पेशा मोबलाइजर, जन सेवा मित्रोँ तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री के ग्राम पोड़की पहुँचने पर गर्म जोशी से ग्रामीणों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य किया। श्री चौहान ने लाड़ली बहनों एवं लाड़ली सेना के सदस्यों से बात करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना बनाने के पीछे मंशा यह थी कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने तथा वे अपनी छोटी मोटी जरूरतो की पूर्ति कर सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर महिला को आजीविका स्व-सहायता समूह से जोड़ने का अभियान चला रखा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश के ऐसे टोल नाके जिनकी वार्षिक व्यवसाय दो करोड़ रुपये है संचालन की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना का लाभ अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं तथा ऐसे परिवार जिनके पास ट्रेक्टर है को भी मिल सकेगा। सभी महिलाएं सम्मान के साथ जिंदगी बिताये यही मेरा लक्ष्य है।

इस अवसर पर लाड़ली बहना सेना के सदस्यों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करे। प्रत्येक माह की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में पैसे डाले जाएंगे। यह राशि आगे 3 हजार रुपये तक बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम में लाडली बहना सेना की सदस्य सरिता सिंह,रुक्मणि बाई, लष्मी बाई ने लाड़ली बहना योजना की राशि का उपयोग खेती के काम में,बच्चों की पढ़ाई, सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई का काम शुरू करने के बात कही।

स्व-सहायता समूह की ओर से लल्ली बाई श्याम ग्राम अमगवा ने बताया कि वह स्व सहायता समूह से कर्ज लेकर पहले किराना की दुकान, फिर मनिहारी की दुकान, फिर मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना का लाभ लेकर बुलेरो पिकअप खरीदी। अब 50 हजार की मासिक आय प्राप्त कर रही है। इसी तरह ग्राम हर्राटोला की ममता चंद्रवंशी ने कहा कि आजीविका मिशन ने जिन्दगी बदल दी है अब वह 20 हजार रुपये की मासिक आय प्राप्त कर रही है। सरस्वती पाटले बघरा ने बताया कि वह 45 हजार रुपये की मासिक आय प्राप्त कर रही है।

पेसा मोबीलाईजरो से संवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट आदिवासी भाइयों के जिंदगी बदलने का एक्ट है। इस एक्ट में जल, जंगल, जमीन का अधिकार ग्राम सभा को देकर गांव के लोगो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम स्तर पर शांति विवाद निवारण समिति के माध्यम से छोटे मोटे आपसी झगड़ों का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही करने, तेदुं पत्ता संग्रहण का कार्य ग्राम सभा के माध्यम से करके अधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही।

पेसा मोबीलाईजर सुरभि टांडिया ने बताया कि उन्होंने आपसी झगड़ों का निराकरण ग्राम सभा के माध्यम से कराया है। ग्राम धीरू टोला की अमरवती खुराना ने बताया कि ग्राम सभा द्वारा तेदुं पत्ता संग्रहण का कार्य किया गया है। विभाग एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से मदद करता है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :