🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अमरकंटक में बनेगा मां नर्मदा दिव्यलोक, नये अमरकंटक की होगी बसाहट - शिवराज सिंह चौहान

👤
prativad
👁 927 व्यूज
📍 भोपाल
अमरकंटक में बनेगा मां नर्मदा दिव्यलोक, नये अमरकंटक की होगी बसाहट - शिवराज सिंह चौहान
10 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने अनूपपुर आगमन से पूर्व मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक को शक्तिधाम कारीडोर के रुप में विकसित करने की उठी मांग को संज्ञान में लेते हुए दौरे के दूसरे दिन गुरूवार को अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन मे अमरकंटक को शक्तिधाम कारीडोर बनाने की घोषणा की।

इससे पहले मुख्यमंत्री नर्मदा मन्दिर पहुँचे और वहाँ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मृत्युंजय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज जी से भेंट करने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अमरकंटक सहित मध्यप्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

स्वामी हरिहरानंद जी ने मुख्यमंत्री से नर्मदा मन्दिर अमरकंटक को शक्तिधाम के रुप में विकसित करने की मांग की। जिसे मुख्यमंत्री ने नर्मदा मैया की कृपा मानते हुए तत्काल इसकी सहमति दी और कार्यकर्ताओं के मंचीय सम्मेलन मे करतल ध्वनि और नर्मदा मैया के जयकारों के बीच इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमरकंटक में जगह सीमित है, आज मैं आप सबके समर्थन से यह घोषणा करता हूं एक नया शहर सैटेलाइट शहर अमरकंटक को बनाया जाएगा। यह सेटेलाइट शहर नीचे बनेगा जो अमरकंटक का दर्शन कर नीचे होटल, खाने-पीने के सभी तरह की दुकानें रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने भी अमरकंटक को शक्ति लोक कारीडोर बनाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने अमरकंटक कारीडोर के लिये 100 करोड़ स्वीकृत करने की बात की। उन्होंने अमरकंटक को पवित्र बनाए रखने के लिये उद्गम मन्दिर परिसर से दूर नये अमरकंटक नगर बनाने की भी घोषणा की।






Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :