🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 1234 व्यूज
📍 भोपाल
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान
14 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जन-जन का कार्यक्रम है। इसके लिए 15 अगस्त को हर नागरिक अपने घर तिरंगा जरूर फहराए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच-प्रण की शपथ भी लें। तिरंगा झंडा देश-भक्ति, विकास और हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। हम प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेशवासी शिक्षित और समृद्ध प्रदेश बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे रक्षा बंधन के पहले 27 अगस्त को जम्बूरी मैदान, भेल में लाड़ली बहनाओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीएडी चौराहे पर कन्या-पूजन कर तिरंगा झंडा यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री का महापौर श्रीमती मालती राय ने तिरंगी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। यात्रा का समापन कर्फ्यू वाली माता चौराहे पर हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में झंडा-वंदन में मशाल प्रज्ज्वलित की और भारत माता का पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर आधारित फूलों, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की गई। तिरंगा यात्रा का मार्ग के दोनों तरफ आवास तथा प्रतिष्ठानों से नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :