🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

दिल्ली में मौसम बिगड़ने के बाद, शिवराज के मंत्री को एयर एंबुलेंस से लाया गया भोपाल

👤
वेब डेस्क
👁 17841 व्यूज
📍 भोपाल
दिल्ली में मौसम बिगड़ने के बाद, शिवराज के मंत्री को एयर एंबुलेंस से लाया गया भोपाल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते अब उन्हें भोपाल लाया गया.



बताया जा रहा है कि भोपाल में मंत्री हर्ष सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है. इस बीच उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.



गौरतलब है कि मंत्री हर्ष सिंह शहडोल स्थित बुढ़ार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल के बुढ़ार पहुंचे थे. जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.



यहां मंत्री को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद शहडोल के ही एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया था. हालत में अधिक सुधार न होता देख उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
Tags :