🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में नब्ज टटोलेंगे चार राज्यों के भाजपा विधायक

👤
prativad
👁 999 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में नब्ज टटोलेंगे चार राज्यों के भाजपा विधायक
19 अगस्त 2023। उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार से आए पार्टी विधायक 21 से 27 अगस्त तक प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। विधायक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक और जनसंपर्क की दृष्टि से बैठक करेंगे।

वे कार्यकर्ताओं को समझाएंगे कि मप्र में भाजपा की ही सरकार क्यों जरूरी है।
विधायक एक सप्ताह बाद आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में मैदानी स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे।
मध्य प्रदेश में 127 भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर नब्ज टटोलने का काम अब उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार से आए पार्टी विधायक करेंगे। सोमवार तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में ये विधायक पहुंच जाएंगे और मोर्चा संभाल लेंगे। पार्टी ने शनिवार को भोपाल में अन्य राज्यों से आए भाजपा विधायकों को एक दिन का प्रशिक्षण भी दिया है।

गुजरात की तर्ज पर ये विधायक कार्यकर्ताओं को समझाएंगे कि मप्र में भाजपा की ही सरकार क्यों जरूरी है। वे बताएंगे कि मप्र विधानसभा के परिणामों का कितना असर लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ेगा। लोकसभा चुनाव से पहले आइएनडीआइए गठबंधन किस तरह देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

क्षेत्र के मंडल से बूथ तक बैठकें लेकर ये मेहमान अपने राज्यों के अनुभव से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। एक सप्ताह बाद आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में मैदानी स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया।

इसमें उन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, हारी हुई सीटों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति व सामान्य सीटों की जानकारी दी गई। इन्हें विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान क्या-क्या करना है, इसके बारे में भी बताया गया। इसके लिए व्यवस्था टोली बनाई गई है। सभी को एक फार्मेट उपलब्ध कराया गया, जिसे भरकर उन्हें जमा करना है।

विकास, गरीब कल्याण की योजनाओं के मुद्दों को लेकर विधानसभाओं में जाएं
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा देश के अंदर लगातार नए प्रयोग कर रही है। यह भी ऐसा ही अनूठा प्रयोग है। अन्य राज्यों से आए विधायक प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में सात दिन अपना समय देकर भाजपा के काम को शक्ति और गति देने का प्रयास करें। विधायक अपने अनुभव के साथ और मप्र भाजपा तंत्र मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

21 से 27 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे विधायक
अन्य राज्यों से आए विधायक 21 से 27 अगस्त तक प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वे विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक और जनसंपर्क की दृष्टि से बैठक करेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में इंटरनेट मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठकें भी ली जाएंगी। प्रतिदिन पांच से सात कार्यक्रम होंगे।








Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :