🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्यप्रदेश की सोहागी पहाड़ी में हीरा निकालने के लिए देशभर की 24 कंपनियों ने रुचि दिखाई

👤
prativad
👁 1819 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश की सोहागी पहाड़ी में हीरा निकालने के लिए देशभर की 24 कंपनियों ने रुचि दिखाई
19 अगस्त 2023। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की सोहागी पहाड़ी में हीरा निकालने के लिए देशभर की 24 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। खनिज साधन विभाग ने हाल ही में सोहागी पहाड़ी की हीरा खदान सहित मुख्य खनिजों (चूना पत्थर, मैग्नीज, अभ्रक, फास्फोराइड, बाक्साइड, लाइम स्टोन) की 51 खदानों के लिए तकनीकी निविदा खोली है, जिसमें पोद्दार डायमंड, मोइल स्पान, गोवा स्पांच, अंबुजा सीमेंट, अल्ट्राटेक, वेदांता, केजेएस सीमेंट, हिंदुस्तान पावर इलेक्ट्रिक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

सोहागी पहाड़ी पर हुआ सर्वे
सोहागी पहाड़ी पर एक दौर का सर्वे कराया जा चुका है। रिलायंस ने हवाई सर्वे कर पहाड़ी में हीरा होने की संभावना जताई है। अब इस परियोजना को लेने वाली कंपनी खुदाई कर पता लगाएगी कि पहाड़ी में हीरा है, तो किस गुणवत्ता का है और कितना भंडार है। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर हीरा निकालने के लिए कुछ वर्ष बाद फिर से निविदा बुलाई जाएगी।

सरकार को तीन सौ करोड़ का राजस्व होगा प्राप्त
बता दें कि छतरपुर की बंदर हीरा खदान की सर्वे भी ऐसे ही कराया गया था। सोहागी पहाड़ी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की सीमा से सटी है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित इन खदानों से खनिज निकलने से राज्य सरकार को तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व सालाना प्राप्त होगा। वहीं सात हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। अब अन्य कार्यों के लिए निविदाएं निकाली जाएंगी।

हीरा निकालने से देश को होगा फायदा
हीरा निकालने से देश को कई फायदे होंगे। एक तो इससे सरकार को राजस्व मिलेगा. दूसरा, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। तीसरा, इससे भारत में हीरे की खदानें विकसित होंगी। चौथा, इससे भारत को हीरे के निर्यात में मदद मिलेगी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :