🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल का प्रथम तितली सर्वे

👤
prativad
👁 2239 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल का प्रथम तितली सर्वे
20 अगस्त 2023। भोपाल बर्ड्स एवं क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय, भोपाल के तत्वावधान में संग्राहालय का प्रथम तितली सर्वे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सर्वे का उद्देश्य संग्राहालय परिसर में पाई जाने वाली तितली की प्रजातियों को चिन्हित करना था। ये सर्वे सिटीजन साइंस इनिसिएटिव पर आधारित था एवं सर्वे के लिए जी पी एस, सर्वे शीट, आइडेंटिफिकेशन पोस्टर्स आदि का उपयोग किया गया।
इस सर्वे में 20 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। सर्वे के प्रारम्भ में प्रतिभागियों को तितली सर्वे की विधि, तितलियों की प्रजातियों की पहचान, होस्ट और नेक्टर प्लांट अदि के बारे में जानकारी दी गई इसके पश्चात प्रतिभागियों को दो टीमों में बांटकर सर्वे प्रारम्भ किया गया।
सर्वे के दौरान तितलियों की लगभग 27 प्रजातियों को चिन्हित किया गया इसमें कॉमन ग्रास येलो, स्माल ग्रास येलो, प्लेन टाइगर, बेरोनेट, कॉमन रोज़, कॉमन मॉरमॉन, कॉमन एमिग्रैंट, प्लेन क्यूपिड, ग्रास ब्लू, फॉरगेट मी नॉट, कॉमन पिरो, एंगल्ड पिरो, लेमन पैन्सी, चॉकलेट पैन्सी, लाइम बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ऑरेंज येलो टिप, कॉमन सेरुलीन आदि शामिल है।

सर्वे में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ मनोज कुमार शर्मा (प्रभारी वैज्ञानिक, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय, भोपाल), मानिक लाल गुप्त (वैज्ञानिक-सी, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय, भोपाल), डॉ संगीता राजगीर एवं मो ख़ालिक़ ( भोपाल बर्ड्स ) उपस्तिथ थे।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :