🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल में पीएम मोदी के 'मन की बात' संबोधनों पर केंद्रित दो किताबों का लोकार्पण

👤
prativad
👁 1953 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में पीएम मोदी के 'मन की बात' संबोधनों पर केंद्रित दो किताबों का लोकार्पण
26 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर केंद्रित प्रथम एवं द्वितीय संस्करण का शनिवार को भोपाल में अनावरण किया गया। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन पुस्तकों का लोकार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन किताबों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कौन से भाषणों को शामिल किया जाए, यह बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि उनके हर एक भाषण एक संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से मुक्त कर विकासवाद की राजनीति तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि दुनिया कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में और उनके संबोधन में परफेक्शन होता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग से सीधा, सरल और सहज संवाद स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की 'मन की बात' एक अद्भुत पहल है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की भी तारीफ की और कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी में अपनी मातृभाषा में कराने का काम सबसे पहले किया।

दोनों पुस्तकों का प्रकाशन प्रसार भारती ने किया है। प्रथम संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 से 2020 तक के 'मन की बात' के भाषण शामिल हैं। द्वितीय संस्करण में 2021 से 2023 तक के भाषण शामिल हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :