🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

रथ यात्रा से शुरू होगी "विजय" यात्रा....

👤
prativad
👁 1101 व्यूज
📍 भोपाल
रथ यात्रा से शुरू होगी "विजय" यात्रा....
भारतीय जनता पार्टी का अंतिम मास्टर स्ट्रोक 2 सितंबर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 को करेंगे भोपाल में समापन

27 अगस्त 2023। भारत की सियासत में भाजपा के लिए रथ यात्राऐं शुभंकर रही है,फिर चाहे आडवाणी जी की रथ यात्रा हो या शिवराज सिंह चौहान की नर्मदा यात्रा। भाजपा की जीत ऐसी ही यात्राओ के रास्ते तय होती है।लोकसभा में जीरो से 200 सीट तक का सफर और आज का मजबूत सिंहासन भी आडवाणी जी की रथ यात्रा का ही परिणाम है।

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी रथ यात्रा निकाल कर अपने अश्वमेध यज्ञ को आगे बढ़ाना चाहती हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी की एमपी में 12000 किलोमीटर की रथ यात्रा 2 सितंबर से शुरू होकर 230 विधानसभा सीटों पर 24 सितंबर तक पहुंचेगी। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में इसका समापन करेंगे। एमपी बीजेपी का यह अंतिम मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है।

2 सितंबर से 24 सितंबर तक जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी पार्टी स्तर पर पूरी हो चुकी है। पांच अलग-अलग स्थान से यात्रा का शुभारंभ होगा ।रानी दुर्गावती की वीर स्थली जबलपुर से पहला रथ,राम की वनवास स्थली चित्रकूट से दूसरा, तो तीसरा रथ चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि भाभरा (झाबुआ) से, चौथा रथ खंडवा में टंट्या मामा की जन्मस्थली से और पांचवा रथ मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से यात्रा का आगाज़ होगा।इस यात्रा में सात हाईटेक रथ शामिल होंगे, जिसमें तमाम व्हीआईपी सुविधा रहेगी। हाइड्रोलिक सिस्टम से संचालित इन रातों में भारतीय जनता पार्टी की अपनी उपलब्धियां का लेखा-जोखा बड़े नेताओं की ऑडियो और वीडियो जिंगल्स फिल्में और अन्य प्रचार सामग्री रहेगी। पांच रथ सड़कों पर होंगे और दो रथ सुरक्षित रखे जाएंगे। यात्रा में कार्यकर्ताओं को नया जोश भरने के लिए पैरोडी गीत संगीत और शहीदों के जीवन चरित्र से जुड़े कथानक सुनाए जाएंगे, साथ ही इसे 5 बड़े नेता अपने भाषणों से सुसज्जित करेंगे। पहले भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा को सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ करना चाहती थी, किंतु चुनाव आचार संहिता अक्टूबर माह में प्रस्तावित है, इसलिए इसे जल्दी शुरू किया जा रहा है।


- डॉ नवीन आनंद जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :