🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

एशियन गेम्स - 2022 में म.प्र. के 43 खिलाड़ियों का चयन

👤
prativad
👁 1065 व्यूज
📍 भोपाल
एशियन गेम्स - 2022 में म.प्र. के 43 खिलाड़ियों का चयन
4 सितंबर 2023। आगामी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो मे 19वीं एशियन गेम्स-2022 की शुरूआत होगी। इस बार एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था।

चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं ऐशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्यप्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11, स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ इंडिया (SAI) के 3, मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ी तथा 3 खिलाड़ी जो अकादमी के एसोसिएट मेम्बर है भारतीय टीम में शामिल है।

एशियन गेम्स के चयनित म.प्र. अकादमी के खिलाड़ी

इस वर्ष चीन के हांग्जो में 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के सबसे ज्यादा वाटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें केनो सलालम - शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट, विशाल वर्मा। सेलिंग - नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर। कयाकिंग-कनोईंग - अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, ओ विनीता देवी, प्राची यादव और मनीषा कौरव (दोनो पेरा केनो)। रोईंग - रूक्मणी दांगी। घुड़सवारी में मध्यप्रदेश अकादमी के राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला का चयन एशियन गेम्स के लिये किया गया है। शूटिंग ईवेंट में मध्यप्रदेश अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जुडो (ब्लाईंड जूडो केटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेम्बर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी (अकादमी के बाहर के)

इस वर्ष आयोजित हो रहे एशियन गेम्स मे अकादमी के बाहर के 11 मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी साप्ट टेनिस), अनंजुल नामदेव और रोहित यादव (वुशु), दमिता देवी (क्याकिंग कनोईंग), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट), भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पोर्ट्स ऑथेरिटी ऑफ इंडिया की तुलिका और अवतार सिंह (जुडो) तथा सोनिया देवी पहीरेमबाम (कयाकिंग - कनोईंग) मे चयन हुआ है।

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ियों का भी भारतीय टीम मे चयन हुआ है। इसमें महिला हॉकी टीम मे मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी तथा पुरूष हॉकी मे विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स 2022 में करेंगे।


Madhya Pradesh, हांग्जो मे 19वीं एशियन गेम्स-2022, मध्यप्रदेश अकादमी, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :