🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां दीपावली पर्व मानवता की स्थापना के प्रयासों की विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाएगी

👤
prativad
👁 1041 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाएगी
6 सितंबर 2023। मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने लगातार तीन दिनों के मंथन के बाद बुधवार को चुनाव की तैयारी की जानकारी साझा की।

सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा
इस बार के चुनावों में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी। नामांकन के 5 दिन में अगर फॉर्म 12D भरेंगे तो घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि निष्पक्षता बनी रहे। यही सुविधा दिव्यांगों को भी देने का फैसला किया गया है। इस सुविधा के लिए सक्षम ऐप पर बुकिंग करनी होगी।

महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाएगी
वोटिंग प्रक्रिया के लिए इस बार महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई गई है। हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर महिलाएं ही रहेंगी। यहां सुरक्षाकर्मी भी महिला ही रहेंगी। साथ ही ऐसे 5920 पोलिंग स्टेशनों को चिन्हित किया गया है जहां महिलाओं का वोटिंग परसेंटेज कम है, जिन पर अभियान चलाकर बढ़ाया जा रहा है।

निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़े इंतजाम
निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। 233 पुलिस चेक पोस्ट रहेंगे जो फ्री बीस, दारू कैश की तस्करी पर खास नजर रखेंगे। बॉर्डर पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे, साथ ही गोडाउन पर नजर रहेगी। बैंक का कैश परिवहन शाम 5 बजे के बाद नहीं होगा। इसके साथ ही जिलों में सोशल मीडिया सेल बनाये जाएंगे। चुनाव आयोग के CVIGIL नाम के मोबाइल ऐप के माध्यम से कोई भी शिकायत कर सकता है।

क्रिमिनल कैंडिडेट को जवाब देना होगा
इस बार खास आपराधिक छवि के उम्मीदवार को नामांकन फॉर्म में सारी जानकारी देनी है। कैंडिडेट की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर रहेगी। ऐसे उम्मीदवार को तीन बार इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देना पड़ेगा। राजनीतिक दलों को भी यह प्रकाशित करना पड़ेगा कि उन्होंने क्रिमिनल कैंडिडेट क्यों चुना।

संवेदनशील बूथों पर खास नजर
चुनाव आयोग ने संवेदनशील बूथों को भी चिन्हित किया है। ऐसे बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

राजनीतिक दलों की मांगें
बीएसपी, बीजेपी, सीपीआईएम, आईएनसी के प्रतिनिधि से भी चुनाव आयोग ने मुलाकात की। राजनीतिक दलों ने आयोग से मांग करते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोगों का मतदान केंद्र एक हो। पूरे चुनाव के दौरान धन बल और बाहूबल के वितरण रोके जाएं, साथ ही ईवीएम की खास सुरक्षा हो। भोपाल की भी दो विधानसभा क्षेत्रों में मिलिट्री फोर्स की व्यवस्था कराने की मांग आई है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को घर से वोटिंग की सुविधा देने के साथ ही महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने फ्री बीस, दारू कैश की तस्करी पर रोक लगाने, सोशल मीडिया सेल बनाने और क्रिमिनल कैंडिडेट की जानकारी सार्वजनिक करने जैसे कदम उठाए हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :