🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां दीपावली पर्व मानवता की स्थापना के प्रयासों की विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल

शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की

👤
prativad
👁 1512 व्यूज
📍 भोपाल
शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की
7 सितंबर 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल में पत्रकार समागम को संबोधित करते हुए पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में वरिष्ठ पत्रकार सदस्य होंगे। समिति द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर कानून बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये की जाएगी। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकारों के स्वर्गवास पर उनकी पत्नी/पति को एकमुश्त आठ लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत अधिकतम ऋण की सीमा को 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए किया जाएगा। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के बेटे/बेटियों की शिक्षा के लिए अगर कोई बैंक से लोन लेता है तो 5 साल तक राज्य सरकार उस ब्याज पर 5% अनुदान देगी।

उन्होंने कहा कि छोटे कस्बों-शहरों के पत्रकारों को आवश्यकता के अनुसार भोपाल में डिजिटल पत्रकारिता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहयोग से दिया जाएगा। पत्रकार सोसाइटियों को जमीन देकर उनके लिए कॉलोनी की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा कंपनी ने इस बार प्रीमियम में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई प्रीमियम राशि राज्य सरकार वहन करेगी। 65 साल से अधिक के उम्र के सीनियर पत्रकारों और उनके जीवन साथी की संपूर्ण प्रीमियम राशि सरकार भरेगी। इसके लिए बीमा प्रीमियम की तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्वयं और उनके आश्रितों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान (सामान्य) 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाएगा। गंभीर बीमारियों के लिए अनुदान 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार भवन के नए स्वरूप में स्टेट मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। इसे स्टेट मीडिया सेंटर का दर्जा दिया जाएगा। स्टेट मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सभागार की व्यवस्था रहेगी। यहां पत्रकार बंधुओं के बैठने एवं चर्चा करने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, कैंटीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :