🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शिवराज कैबिनेट ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना

👤
prativad
👁 1247 व्यूज
📍 भोपाल
शिवराज कैबिनेट ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना
9 सितंबर 2023। मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए व्यक्तियों को आवास दिए जाएंगे, माब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवजा देने और बैकलाग पदों पर विशेष भर्ती अभियान की अवधि बढ़ाने जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना
कैबिनेट ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी दी। इसके तहत, वर्ग एक के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये, वर्ग दो के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 14,000 रुपये और वर्ग तीन के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

माब लिंचिंग के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
कैबिनेट ने माब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 को भी मंजूरी दी। इस योजना के तहत, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों की भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, खान-पान, राजनीतिक संबद्धता अथवा अन्य किसी आधार पर क्षति पहुंच जाती है तो आर्थिक सहायता दी जाएगी। जीवन हानि होने पर पीड़ित के आश्रित को न्यूनतम पांच लाख और अधिकतम 10 लाख रुपए प्रतिकार का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित को अधिकतम 10 लाख, दुष्कर्म के मामले में सात लाख, शरीर के किसी की हानि से स्थाई निशक्तता होने पर अधिकतम पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

बैकलाग पदों पर भर्ती के लिए समयसीमा बढ़ाई
कैबिनेट ने बैकलाग पदों पर भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान की अवधि जून 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दी।

अन्य घोषणाएं
कैबिनेट ने अन्य घोषणाओं में नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर भोपाल को शैक्षणिक प्रयोजन के लिए ग्राम बरखेड़ा बोधन में 12 हेक्टेयर भूमि के आवंटन, भोपाल के 109 बिस्तरीय सिविल अस्पताल कैलाश नाथ काटजू का 300 बिस्तर के मातृ एवं शिशु विशेषज्ञ वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय का अनुसमर्थन करना शामिल हैं।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :