🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

श्री कृष्णा पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन, 8 कलाकारों की 50 पेंटिंग्स की गईं प्रदर्शित

👤
prativad
👁 2483 व्यूज
📍 भोपाल
श्री कृष्णा पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन, 8 कलाकारों की 50 पेंटिंग्स की गईं प्रदर्शित
9 सितंबर 2023। कला विहान क्रिएटिव आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित श्री कृष्ण पर आधारित दो दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन का शुभारंभ शनिवार को विश्वास कैलाश सारंग, माननीय मंत्री जी, म.प्र. शासन, चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत विभाग और भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती रॉय द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय एग्जबीशन रवीन्द्र भवन परिसर स्थित स्वराज वीथि कलादीर्घा में आयोजित की जा रही है जहां गोंड, कलमकारी, पिचवई, मधुवनी एवं अन्य कई लोक कलाओं के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं स्वरूपों को चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में आठ कलाकारों द्वारा सहभागिता की जा रही है। इस प्रदर्शनी में लगभग 50 पेंटिग्स का प्रदर्शन किया जा रहा है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस कला प्रदर्शनी का आयोजन लोक कलाओं के माध्यम से कला की अभिव्यक्ति का एक सशक्त प्रयास है। वर्तमान परिदृश्य में श्री कृष्ण का जीवन हमारे समस्याओ के सहज एवं सरल समाधान की ओर पथ प्रदर्शन करता है। इसके अतिरिक्त लोक कला के माध्यम से आप अपनी संवेदनाओं की सहज अभिव्यक्ति भी करते है।

कला विहान क्रिएटिव आर्ट ग्रुप से जुड़े हुए सभी सदस्य अपने वर्तमान व्यवसाय/सेवा के साथ इस कार्य का निर्वहन कर रहें। कोरोना जैसी महामारी से उबरने के पश्चात् कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने एवं उन्हें आकर्षक स्वरूप में व्यक्त करने का उद्देश्य ही इस ग्रुप का है। कला विहान क्रिएटिव आर्ट ग्रुप में वर्तमान में 8 सदस्य है। जिनमें डॉ. अरूणा गुप्ता आई.ए.एस. (वर्तमान में सचिव लोकायुक्त संगठन) डा. संजू कौशल, कु. कनिका कौशल, श्रीमती योगिता गुप्ता, श्रीमती उमा गोलास, श्रीमती नीता चतुर्वेदी, श्रीमती चारू अग्रवाल और श्रीमती सादिया खान पटेल शामिल है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :