🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी नेशनल यूथ पार्टी

👤
prativad
👁 1123 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी नेशनल यूथ पार्टी
मध्यप्रदेश की जनता को भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा छला, नेशनल यूथ पार्टी बनेगी विकल्प

10 सितंबर 2023। देश की राजनीति में तेजी से जड़े जमा रही नेशनल यूथ पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया है। पार्टी मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष मोनू कुशवाह ने भोपाल में संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की जनता को हमेशा से छला है। प्रदेश में आदिवासियों, अजा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लोगों के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। अब चुनाव आए तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल मध्यप्रदेश के भोले-भाले लोगों को गुमराह करने के लिए लुभावनी बातें कर रहे हैं। प्रदेश की सत्ता पर आजादी के बाद से राज करने के दौरान दोनों दलों ने कभी जनता की सुध नहीं ली। अब मध्यप्रदेश के लोग विकल्प के तौर पर नेशनल यूथ पार्टी की ओर देख रहे हैं।

सर्वजन का विकास, युवाओं को रोजगार देंगे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि नेशनल यूथ पार्टी मध्यप्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का चयन अंतिम दौर में है, जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल यूथ पार्टी 150 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में जनता की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में सर्वजन का विकास होगा। सभी समाज, वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश में आम मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी और सड़क को बढ़ाया जाएगा। बच्चों को रोजगार मूलक शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। शिक्षा सस्ती कराई जाएगी, ताकि गरीब के बच्चे भी पढ़ लिखकर अफसर बनें, अपना और देश, प्रदेश का भविष्य बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही दलों में वे लोग हैं, जो सत्ता में बने रहना चाहते हैं। यह लोग कभी भी देश ओर प्रदेश का विकास नहीं चाहते हैं।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :