🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

ग्वालियर में मुख्यमंत्री ने कहा लाडली बहना योजना नहीं आंदोलन है

👤
prativad
👁 1101 व्यूज
📍 भोपाल
ग्वालियर में मुख्यमंत्री ने कहा लाडली बहना योजना नहीं आंदोलन है
मुख्यमंत्री ने 1.31 करोड़ महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की

10 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के फूलबाग में लाडली बहना सम्मेलन में कहा कि लाडली बहना योजना केवल योजना नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सांस रहेगी, तब तक वे इस योजना को चलाएंगे। यह योजना बहनों के दुख दूर करने का आंदोलन है। हर खुशी देने का आंदोलन है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में बहनों ने फूलों की वर्षा की है। इसलिए उनका संकल्प है कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। उनकी जिंदगी में अंधेरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे सभी बहनों से राखी नहीं बांध पाए, लेकिन वे सभी मान लें कि उन्होंने राखी बांध दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बहनों के मकान रह गए हैं, नाम छूट गया है, जो नाम गलती से छूट गए हैं, उन बहनों से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन लेकर जांच करके लाडली बहना आवास योजना बना दी गई है। इसमें कच्चे घरों को पक्का बनाने की योजना बनाई गई है। हर साल मकान बनाते बनाते सभी बहनों के पक्के घर हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गरीब लाडली बहनों के बड़े-बड़े बिजली के बिल आए हैं, उनका सरकार भरवाएगी। इस महीने तक के बिल जीरो कर दिए जाएंगे। जिन बहनों की खपत एक किलोवाट आएगी, उनका बिल सौ रुपए आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अचलेश्वर महादेव से प्रदेश के लिए पानी मांगा है। भगवान ने भी सुन ली और पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान से यह भी मांगा कि मेरी बहनों की जिंदगी के सभी दुख उन्हें दे देना। मैं उनके सारे दुख पी जाऊंगा। मेरे हिस्से की खुशी बहनों को दे दो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर से लाडली बहनों को 1250 रुपए दिए जाएंगे। बढ़ाकर अंत तक 3 हजार रुपए कर दिए जाएंगे। 12वीं में 60 प्रतिशत बच्चे लाते हैं तो उन्हें लेपटाप के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। बच्चे स्कूलों में प्रथम, द्वितीय आएंगे तो उन्हें स्कूटी दी जाएगी। साढ़े चार चौ रुपए में ही लाडली बहनों को गैस कनेक्शन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बहनों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने बहनों से भाई का साथ, मोदी जी का साथ और भाजपा का साथ देने की अपील की।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद वीडी शर्मा, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लाडली बहनें मौजूद थीं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :