🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू होगी : मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 950 व्यूज
📍 भोपाल
शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू होगी : मुख्यमंत्री चौहान
20 सितंबर 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू की जाएगी। इस योजना में नागरिक अपने प्लाट पर राज्य शासन की सहायता से मकान बना सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आज लोकसभा में नारी शक्ति अधिनियम पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों और अन्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना मात्र पैसा देने की योजना नहीं है, यह महिलाओं के मान-सम्मान की योजना है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं।

इस जनसभा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम अब किसी भी महिला की आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे। हम सरकार नहीं चलाते हैं बल्कि परिवार की तरह हैं, मैं सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं। भाई हूं, मामा हूं। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी है। हमने पैसा नहीं मान-सम्मान दिया है। मेरा वचन है कि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर शनै:-शनै: तीन हजार रूपये कर दी जाएगी। पहले यह राशि प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलती थी, अब 1250 रूपये मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों की आमदनी 10 हजार रूपये प्रति माह करना मेरा सपना एवं संकल्प है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा बालिकाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिभावान बालिकाओं को लैपटॉप और स्कूटी दे रही है। साथ ही उनके कॉलेज की फीस भी भर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी जनकल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इसके भी सार्थक और बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। प्रदेश की अवैध कॉलोनी को वैध किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज एक दिवसीय भ्रमण पर इंदौर पहुँचे। उन्होंने भंवरकुंआ क्षेत्र में स्थित पिपलियाराव गुरुद्वारा पहुँच कर मत्था टेका, महू नाका पर पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ और राजवाड़ा पर मां देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बियाबानी मंदिर पर पूजन अर्चन भी किया।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :