🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भदभदा में 25 करोड़ की लागत से बनेगा एक्वा पार्क एवं अनुसंधान केंद्र

👤
prativad
👁 1285 व्यूज
📍 भोपाल
भदभदा में 25 करोड़ की लागत से बनेगा एक्वा पार्क एवं अनुसंधान केंद्र
26 सितंबर 2023। जल-संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार मत्स्य-पालकों के कल्याण के लिये कटिबद्ध, वचनबद्ध और प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश मत्स्य-पालन में अग्रणी है और मछुआरों के क्रेडिट-कार्ड बनाने में देश में प्रथम है। प्रदेश का बालाघाट जिला मत्स्य-उत्पादन में देश में प्रथम है। मछुओं के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना बनाई है और योजना का सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में किया जा रहा है।

मंत्री सिलावट ने आज भदभदा मत्स्य प्रक्षेत्र भोपाल में 25 करोड़ की लागत से लगभग 4 एकड़ भूमि पर बनने वाले एक्वा पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का भूमि-पूजन किया। केन्द्र के वित्तीय सहयोग से जलीय जीवों के प्रदर्शन, उनके जीवन अध्ययन और इससे संबंधित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक्वा पार्क की स्थापना की जा रही है। मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिये कि पार्क का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्तापूर्ण कराया जाये।

मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुओं के कल्याण के लिये निरंतर कार्य कर रही है। केवट समाज का देश के विकास में सराहनीय योगदान रहा है। उनके कार्यों से हमें नई ऊर्जा और शक्ति मिलती है। वे केवट ही थे, जिन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं जानकी को गंगा पार कराया था।

मंत्री सिलावट ने बताया कि मत्स्य-पालकों को रुकने और भोजन के लिये भोपाल सहित सभी जिलों में भवन बनाये जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से गाँधी सागर तथा जिन अन्य क्षेत्रों में मछुआरों को नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराकर यथासंभव सहायता सरकार द्वारा दी जायेगी। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम बाथम ने बताया कि भोपाल में मत्स्य-पालकों के लिये 7 करोड़ की लागत से भवन बनाया जायेगा।

मंत्री सिलावट ने शिला-पट्टिका का अनावरण और द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक नारायण पटेल, प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव अनुराग चौधरी, प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम दीवान, संचालक भरत सिंह तथा बड़ी संख्या में मत्स्य-पालक उपस्थित थे।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :