🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

भोपाल में बनेगा महाराणा प्रताप स्मारक

👤
prativad
👁 1142 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में बनेगा महाराणा प्रताप स्मारक
28 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास किया। स्मारक की संरचना कुभलगढ़ दुर्ग से प्रेरित होगी। स्मारक में महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा, इंटरप्रिटेशन सेंटर, गैलरी, लाइट एण्ड साउण्ड शो, निकास मार्ग में भीतिचित्र प्रदर्शनी और 3-D कलाकृतियां, जन-सुविधाएं, कैफेटेरिया और गिफ्ट शॉप शामिल होंगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महाराणा प्रताप स्मारक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि वह भावी पीढ़ी को सही इतिहास पढ़ाए। महाराणा प्रताप की कष्ट सहकर भी राष्ट्रधर्म निभाने की प्रतिज्ञा से भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है। महाराणा प्रताप लोक के रूप में उनकी जीवनी, राष्ट्र भक्ति और बलिदान को भावी पीढ़ी के सामने लाया जाएगा। इससे भावी पीढ़ी को सही प्रेरणा और दिशा मिलेगी।

बुंदेलखंड के गौरव महाराज छत्रसाल जी के योगदान और अवदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि महाराज छत्रसाल के समाधि स्थल मऊ सहानिया (छतरपुर) में उनके जीवन पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा। साथ ही धुबेला में वर्तमान संग्रहालय का सुसज्जीकरण और विकास किया जाएगा।

बचपन से वीर थे महाराणा प्रताप
मुख्यमंत्री चौहान ने महाराणा प्रताप की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे बचपन से ही साहसी थे। महाराणा प्रताप ने मेवाड़ के शासक के रूप में बागडोर संभाली। युद्धभूमि में महाराणा को देख मुगलों के पसीने छूट जाया करते थे। महाराणा प्रताप ने मुगल साम्राज्य की विस्तारवादी नीति का विरोध किया और वर्ष 1576 में हल्दीघाटी के युद्ध सहित अकबर के खिलाफ कई बड़े युद्ध वीरतापूर्वक लड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की रक्षा के लिए झालमान, भील सरदार पुंजा और उनकी सेना, ग्वालियर के रामशाह तंवर और उनके पुत्र, हाकिम खाँ सूर और भामाशाह ने अपने प्राणों को दांव पर लगा दिया था। महाराणा प्रताप मुगलों के सामने कभी नहीं झुके।

महाराणा प्रताप स्मारक मुख्यमंत्री चौहान के जनमानस से जुड़े रहने के भाव और दूरदर्शिता का परिणाम - केंद्रीय मंत्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप स्मारक मुख्यमंत्री चौहान के जनमानस से जुड़े रहने के भाव और दूरदर्शिता का परिणाम है। महाराणा प्रताप की जीवन और गुणों से प्रेरणा लेकर भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बनेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने महाकाल लोक, एकात्म धाम, रामराजा लोक, सलकनपुर देवी लोक आदि स्थापित करने का संकल्प लेकर राज्य में सांस्कृतिक अभ्युदय किया है। इस कारण मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठा पूरे देश में बढ़ रही है।

महाराणा प्रताप स्मारक आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करेगा - मंत्री सुश्री ठाकुर
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप स्मारक आने वाली पीढ़ी में आध्यात्मिकता और राष्ट्रीयता का भाव जागृत करेगा। 21वीं सदी के जगतगुरु भारत के निर्माण के लिए महाराणा प्रताप का पावन चरित्र जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :