🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दिए निर्देश

👤
prativad
👁 654 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दिए निर्देश
4 अक्टूबर को प्रदेश के 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर होगा मतदाता सूची का वाचन
3 अक्टूबर 2023: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा। इस दिन प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें अंतिम मतदाता सूची की एक-एक मुद्रित प्रति एवं सीडी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही किसी भी शासकीय संपत्ति पर दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग आदि हटाने की कार्रवाई 24 घंटे के भीतर, सार्वजनिक स्थल पर उपरोक्त प्रकार की कार्रवाई 48 घंटे के भीतर और संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत किसी भी निजी संपत्ति पर ऐसी ही कार्रवाई 72 घंटे के भीतर अनिवार्यत: कर ली जाए।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिन ईवीएम मशीनों से मतदाताओं को मतदान करने का प्रशिक्षण/ प्रदर्शन कराया जा रहा है, ऐसी सभी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को आचार संहिता लागू होते ही तत्काल निकटतम स्ट्रांग रूम में जमा करा दी जाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मतदाताओं को फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड वितरण कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करें और अपने जिले के अधिकाधिक मतदाताओं को एपिक कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने -अपने जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का तत्काल गठन कर जानकारी उपलब्ध कराएं। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की हर दिन जानकारी दें। वारंटियों को जारी वारंट की तत्काल तामीली कराएं और सभी प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए टीमों का गठन कर लें। उन्होंने कहा कि अब नए ऑर्म्स लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अपनी-अपनी जरूरत अनुसार स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और विशेष कार्यपालिक दंडाधिकारियों (एसईएम) की नियुक्ति कर लें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने जिलों में लोकल प्रिंटर्स के साथ बैठक कर उन्हें हिदायत दे कि किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार संबंधी पंपलेट, ब्रोशर आदि का मुद्रण करने पर वे अपनी प्रिंट लाइन जरूर डालें।

प्रकाशित मतदाता सूची मतदान केंद्र तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में भी देख सकेंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची संबंधित मतदान केंद्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है। यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की वेबसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in पर भी उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता अपना विवरण भारत निर्वाचन आयोग के Voter Service Portal, voters.eci.gov.in पर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह और श्रीमती रुचिका चौहान उपस्थित रहीं।

मुख्य बिंदु

4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
इस दिन प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें अंतिम मतदाता सूची की एक-एक मुद्रित प्रति एवं सीडी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही किसी भी शासकीय संपत्ति पर दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग आदि हटाने की कार्रवाई 24 घंटे के भीतर की जाए।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिन ईवीएम मशीनों से मतदाताओं को मतदान करने का प्रशिक्षण/ प्रदर्शन कराया जा रहा है, ऐसी सभी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को आचार संहिता लागू होते ही तत्काल निकटतम स्ट्रांग रूम में जमा करा दी जाएं।
मतदाताओं को फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड वितरण कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करें और अपने जिले के अधिकाधिक मतदाताओं को एपिक कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने -अपने जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का तत्काल गठन कर जानकारी उपलब्ध कराएं।
प्रकाशित मतदाता सूची संबंधित मतदान केंद्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com





Tags :