🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

कैबिनेट का फैसला, शौचालय न होने पर नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव!

👤
Admin
👁 20264 व्यूज
📍 1
कैबिनेट का फैसला, शौचालय न होने पर नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव!
मध्यप्रदेश राज्य मंत्रिपरिषद ने फैसला किया है कि पंचायत चुनाव में वे ही लोग उम्मीदवार बन सकेंगे जिनके घर पर शौचालय होगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंत्रिपरिषद ने यह फैसला किया है।

राज्य मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा यह भी निर्णय हुआ कि दैनिक वेतन भोगियों और कार्यभारित कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वित्त मंत्री अधिकृत होंगे। वे उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करेंगे। कैबिनेट ने प्रदेश में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे व्यापार पर अब एंट्री टैक्स छह फीसदी लगाने का भी निर्णय लिया है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में एससी-एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हो रही बैकलॉग पदों की भर्ती की अंतिम तारीख 1 जुलाई 2016 से बढ़ाकर 20 जून 2017 कर दी है। प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। कैबिनेट ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में मप्र के प्रतिनिधित्व को बढ़ाए जाने पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों और अफसरों के साथ संयुक्त बैठक रखी जिसमें कामकाज की समीक्षा की गई।



Tags :