🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भाजपा सरकार की योजनाओं का सामाजिक प्रभाव, रेवड़ी बांटने का आरोप निराधार

👤
prativad
👁 1103 व्यूज
📍 भोपाल
भाजपा सरकार की योजनाओं का सामाजिक प्रभाव, रेवड़ी बांटने का आरोप निराधार
7 अक्टूबर 2023। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का सामाजिक प्रभाव है। ये योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए हैं, रेवड़ी बांटो योजनाएं नहीं हैं। भाजपा सरकार में कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो विकास से अछूता रहा हो।

पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से जन सामान्य का जीवन स्तर सुधरा है। शौचालय बनने से स्वच्छता और स्वच्छता से स्वास्थ्य सुधरा है। उज्जवला योजना के माध्यम से घरेलू गैस कनेक्शन और सब्सिडी से महिलाओं को धुएं से निजात मिली है और उनके स्वास्थ्य सुधरा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कार्य कर रही है। शौचालय निर्माण और जल जीवन मिशन महिला सशक्तिकरण के सर्वोत्तम उदाहरण हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इन दोनों योजनाओं का इंपेक्ट असेसमेंट कर भारत सरकार की तारीफ की है।

पटेल ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी समुदाय को प्रताड़ित करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को एक भी ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं दिया, जबकि भाजपा ने ओबीसी वर्ग से तीन मुख्यमंत्री बनाकर हैट्रिक लगाई है।

उन्होंने कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल पर भी निशाना साधा। पटेल ने कहा कि अजय सिंह ने कोयला घोटाले में मेरा नाम लिया है, लेकिन यह झूठ है। उन्होंने कहा कि मैं 2004 से 2014 तक सांसद भी नहीं था, मंत्री तो दूर की बात है।

भाजपा सरकार की सभी योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए हैं। इन योजनाओं का सामाजिक प्रभाव है। भाजपा सरकार में कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जो विकास से अछूता रहा हो।






Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :